फिल्म 'मां' स्क्रीनिंग पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी नजर आए है। बता दें कि ये फिल्म अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस में बनी है। इस मौके पर उनके करीबी दोस्त और डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी पैपराजी को पोज देते नजर आए है। इसके अलावा 'मां' फिल्म की पूरी स्टारकास्ट भी प्रीमियर में साथ नजर आई है। दरअसल, कई फेमस अभिनेता जैसे धनुष, इंद्रनील सेनगुप्ता, रोनित रॉय, सुनील शेट्टी और उनकी वाइफ माना शेट्टी, सोनू निगम, भूषण कुमार, मृणाल ठाकुर, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, विंदू दारा सिंह और आनंद एल राय सहित कई बॉलीवुड सितारें इसकी स्क्रीनिंग पर चार चांद लगाने पहुचें है।