बता दें, लाफ्टर शेफ सीजन 2 के प्रोमो में आप देखेंगे कि अंकिता बोलती हैं उनके पास एक स्पेशल इंग्रेडिएंट है। ऐसे में कृष्णा, अंकिता के हाथ से उसे छीनकर भागने लगते हैं अंकिता भी उनके पीछे भागती हैं और फिर थककर वहीं रुक जाती हैं और फिर कहती हैं कि मैं प्रेग्नेंट हूं। इसलिए भाग नहीं सकती। कृष्णा फिर पूछते हैं कि क्या सच में?? आज हमारे घर में आ रहा लल्ला है। इसके बाद करण भी भागते हुए आते हैं और पूछते हैं कि क्या आप प्रेग्नेंट हो तो अंकिता शर्माने लग जाती हैं।