बॉलीवुड

WHAT! रणबीर के सामने आलिया ने दीपिका को बताया अपना कॅाम्पिटीशन तो रणबीर ने जवाब में कहा…

WHAT! रणबीर के सामने आलिया ने दीपिका को बताया अपना कॅाम्पिटीशन तो रणबीर ने जवाब में कहा...
3 min read
Oct 09, 2017
ranbir kapoor and alia bhatt
ranbir kapoor and alia bhatt

खबर है की हाल में बॅालीवुड के स्टार रणबीर कपूर और बॅालीवुड प्रिंसेस आलिया भट्ट ने मामी फिल्म फेस्टिवल के दौरान करण जोहर के साथ एक इंटरव्यू किया। इस इंटरव्यू में रणबीर और आलिया ने करण के कई सवालों के जवाब दिए। इन्हीं सवालों के दौरान करण ने इन दोनों यंग स्टार्स से उनके कांप्टीशन के बारे में भी पूछा। इसपर दोनों स्टार्स के चौंका देने वाले बयान सामने आए। दिलचस्प बात यह है की कॅाम्पेटिशन के मामले में रणबीर कपूर ने मौजूदा कलाकारों में रणवीर सिंह का नाम तो आलिया ने दीपिका पादुकोण का नाम लिया।

दोनों ही कलाकारों के अनुसार रणवीर और दीपिका आज के दौर के टफ कॅाम्पिटीटर हैं। साथ ही आलिया और रणबीर ने माना की दोनों ही एक्टर्स उन्हें कांप्टीशन आगे बढ़ाने के लिए इंस्पायर करते हैं। आलिया ने बताया कि जब उन्होंने दीपिका पादुकोण का पदमावती वाला पोस्टर देखा तो, उन्हें लगा कि उन्हें भी यह करना है। आलिया ने कहा की,-मैं बहुत कांप्टीटिव हूं लेकिन मैं लोगों के काम से इंस्पायर भी होती हूं। इसी तरह जब रणबीर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया की,- मैं इंडस्ट्री में 10 साल पूरे करने जा रहा हूं और सच कहूं तो मुझे पहले लोगों से ज्यादा जलन होती थी। मैं ज्यादा कांप्टीटिव था। लेकिन, अब मैं एक ऐसे प्वाइंट पर पहुंच चुका हूं, जहां मैं देखता हूं कि मेरा खुद का क्या काम है हाल ही में मैंने जब वरुण को जुड़वा 2 में देखा, मैं खुश था और मैं चाहूंगा कि उससे यह बात सीखूं कि आखिर लोगों को खुश करने का आर्ट कैसा होता है। वरुण ने यह चीज सीख ली है। मैं जब दीपिका, शाहिद और रणवीर को पदमावती के पोस्टर्स में देखता हूं तो मुझे लगता है कि मैं वह फिल्म जल्दी देखूं।

पैपेराज़ी के बारे में भी दोनों ने यहां खुलकर बात की। आलिया का कहना है कि बचपन में उनके पिता महेश भट्ट के घर में उनके बर्थडे के मौके पर ढेर सारे फ्लॉवर्स आते थे।आलिया को वह सब देख कर बहुत अच्छा लगता था। लेकिन महेश ने आलिया को एक बात कही थी, जो कि आलिया के जहन में बैठ गयी। उन्होंने कहा था,-एक दिन यह सब बंद हो जायेगा। स्टारडम जाते देर नहीं लगती। इसलिए आलिया कहती हैं कि वह गुड प्रेस और बैड प्रेस दोनों का ही वेलकम करती हैं और कभी भी तस्वीरें देने से पीछे नहीं रहतीं। वहीं रणबीर कहते हैं कि आप कंप्लेन नहीं कर सकते। लोग अचानक से आपकी जिंदगी में जब इंटरेस्ट लेना बंद कर देंगे तो शायद अधिक परेशानी हो सकती है। मैं उनके साथ गेम खेलता हूं। कभी वो कभी मैं, कभी-कभी जब मुझे मन नहीं होता, मैं ज्यादा से ज्यादा अपना चेहरा छुपाने की कोशिश करता हूं। लेकिन हां, मैं उनसे नफ़रत या गुस्सा नहीं करता।

आपको बता दें की कुछ दिन पहले ही रणबीर की पाकिस्तानी अभिनेत्री महिरा खान के साथ स्मोक करते हुए एक तस्वीर इन्टरनेट पर वायरल हुई थी।

स्टारडम की बैलेंसिंग के बारे में रणबीर और आलिया का मानना है कि आज हर कोई क्रिटिक है, आर्टिस्ट कम ही है। मुझे ऐसा लगता है कि भारत जैसे देश में आप अगर स्टार हैं, तो यह बहुत जरूरी है कि आप खुद को पब्लिक के सामने ओपन रखें। स्टार बनने का कोई भी फॉर्मूला नहीं होता है। आॅपरच्यूनिटी, टाइमिंग, लक और सबकुछ एक साथ वर्क करना चाहिए । आलिया का मानना है कि स्टारडम के साथ-साथ वह अपने काम की क्वालिटी को अधिक ध्यान में रख कर आगे बढ़ना चाहेंगी।

अगर दोनों के करियर की बात की जाए तो बता दें जल्द ही रणबीर और आलिया अयान मुखर्जी की सुपर हीरो फिल्म ड्रैगन में नजर आएंगे।

Published on:
09 Oct 2017 12:12 pm