2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तो इस वजह से सोनाक्षी, करण की शिद्दत के लिए हुई राजी…वरना आलिया से छोटे रोल पर कभी नहीं देती मंजूरी

तो इस वजह से सोनाक्षी, करण की शिद्दत के लिए हुई राजी...वरना आलिया से छोटे रोल पर कभी नहीं देती मंजूरी

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Oct 07, 2017

sonakshi sinha and alia bhatt

sonakshi sinha and alia bhatt

जैसा की हम सब जानते हैं जल्द ही निर्देशक करण जौहर फिल्म शिद्दत लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक बार फिर वो अपनी फैवरेट जोड़ी को बड़े पर्दे पर लाने वाले हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं एक्टर आलिया भट्ट और वरुण धवन की। खबर है की करण अपनी आने वाली फिल्म शिद्दत में आलिया वरुण को कास्ट करने वाले हैं । इन दोनों के आलावा इस फिल्म में बॅालीवु़ड स्टार आदित्य रॅाय कपूर भी लीड किरदार निभाते दिखाई देंगे। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू की जाएगी। लेकिन अब आपको इस फिल्म से जुड़ी सबसे चौंकाने वाली बात बताने वाले हैं। क्या आप जानते हैं इस फिल्म में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को भी कास्ट किया गया है। और बता दें सोनाक्षी शिद्दत में आलिया से छोटा रोल प्ले करने वाली है।

ये रोल ना तो कैमियो रोल हैं और न ही स्पेशल अपीयरेंस। कहानी के मुताबिक फिल्म में आलिया, वरुण और सिद्धार्थ का लव ट्राएंगल दिखाया जाना है। अब इस स्टोरीलाइन में सोनाक्षी को क्या रोल दिया गया है, ये आने वाले समय में ही मालूम चलेगा लेकिन कहा जा रहा है कि भले ही उनका रोल छोटा हो, लेकिन फिल्म के लिए काफी अहम होगा।

इस बारे में जब सोनाक्षी से बात की गई तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा की वे हमेशा से करण सर के साथ काम करने के लिए एक्साइटिड थी और अब वो मौका मिला है तो वे उसे हाथ से नही जाने देंगी। बता दें इत्तेफाक के बाद करण जौहर के साथ ये सोनाक्षी की दूसरी फिल्म होगी।

फिल्म की खास बात है की इस फिल्म में इन चार यंग एक्टर्स के अलावा संजय दत्त और श्रीदेवी भी अहम भूमिका निभाएंगे। सूत्रों की खबर के अनुसार इस फिल्म में वरुण और आदित्य सगे भाईयों का रोल निभाएंगे वहीं संजय और श्रीदेवी उनके पैरेंट्स के तौर पर नजर आयेंगे। साथ ही जहां वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर भाई के किरदार में होंगे वहीं आलिया दोनों के बीच विवाद का कारण बनेगी।

बता दें शिद्दत भारत और पाकिस्तान विभाजन के समय पर आधारित है। इसलिए कहा जा सकता है की ये फिल्म एक बार फिर 40 का दशक याद दिलाएगी। बता दें इस फिल्म के लिए डिजायनर मनीष मल्होत्रा ने अभी से कास्ट के लिए कपड़ों को डिजायन करना शुरू कर दिया है। फिल्म के लिए बहुत बड़ा सेट बनाया जा रहा है।

बता दें वरुण और आलिया ने साल 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत की थी।इसके बाद वे 2014 में हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और 2017 में बद्रीनाथ की दुल्हनिया में साथ काम करते नजर आए।

अगर वरुण और आलिया के करियर की बात की जाए तो हाल में वरुण धवन की फिल्म जुड़वा २ रिलीज हुई है। इस फिल्म में वरूण के साथ तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडीज भी लीड किरदार निभाती नजर आईं। बता दें रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 77.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। अगर आलिया की बात करें तो वे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म राजी के शूट्स में व्यस्त हैं। इस फिल्म के बाद वे रणवीर सिंह के साथ फिल्म ड्रेगन के शूटिंग शुरु करने वाली हैं।

Story Loader