12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक बार फिर करण जौहर ला रहे हैं वरुण और आलिया की लव स्टोरी, फिल्म शिद्दत में साथ करेंगे काम

एक बार फिर करण जौहर ला रहे हैं वरुण और आलिया की लव स्टोरी, फिल्म शिद्दत में साथ करेंगे काम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 7 Oct 2017, 9:43 AM IST

shiddat cast

shiddat cast

एक बार फिर निर्देशक करण जौहर अपनी फैवरेट जोड़ी को बड़े पर्दे पर लाने वाले हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं एक्टर आलिया भट्ट और वरुण धवन की। खबर है की करण अपनी आने वाली फिल्म शिद्दत में आलिया वरुण को कास्ट करने वाले हैं । इन दोनों के आलावा इस फिल्म में बॅालीवु़ड स्टार आदित्य रॅाय कपूर भी लीड किरदार निभाते दिखाई देंगे। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू की जाएगी।

फिल्म की खास बात है की इस फिल्म में इन तीन यंग एक्टर्स के अलावा संजय दत्त और श्रीदेवी भी अहम भूमिका निभाएंगे। सूत्रों की खबर के अनुसार इस फिल्म में वरुण और आदित्य सगे भाईयों का रोल निभाएंगे वहीं संजय और श्रीदेवी उनके पैरेंट्स के तौर पर नजर आयेंगे। साथ ही जहां वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर भाई के किरदार में होंगे वहीं आलिया दोनों के बीच विवाद का कारण बनेगी। इसलिए फिल्म को लव ट्राएंगल कहा जा सकता है। इस फिल्म की कहानी पूरी तरह दोनों भाईयों के रिश्ते पर आधारित एक कहानी है।

बता दें शिद्दत भारत और पाकिस्तान विभाजन के समय पर आधारित है। इसलिए कहा जा सकता है की ये फिल्म एक बार फिर 40 का दशक याद दिलाएगी। बता दें इस फिल्म के लिए डिजायनर मनीष मल्होत्रा ने अभी से कास्ट के लिए कपड़ों को डिजायन करना शुरू कर दिया है। फिल्म के लिए बहुत बड़ा सेट बनाया जा रहा है।

बता दें वरुण और आलिया ने साल 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत की थी।इसके बाद वे 2014 में हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और 2017 में बद्रीनाथ की दुल्हनिया में साथ काम करते नजर आए।

अगर वरुण और आलिया के करियर की बात की जाए तो हाल में वरुण धवन की फिल्म जुड़वा २ रिलीज हुई है। इस फिल्म में वरूण के साथ तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडीज भी लीड किरदार निभाती नजर आईं। बता दें रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 77.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। अगर आलिया की बात करें तो वे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म राजी के शूट्स में व्यस्त हैं। इस फिल्म के बाद वे रणवीर सिंह के साथ फिल्म ड्रेगन के शूटिंग शुरु करने वाली हैं।