बॉलीवुड

बॉलीवुड अब नहीं रुकेगा…Dhurandhar और Border 2 की कामयाबी पर करण जौहर ने दिया रिएक्शन

Karan Johar On Dhurandhar And Border 2 Success: बॉलीवुड में हाल ही में Dhurandhar और Border 2 की जबरदस्त कामयाबी ने इंडस्ट्री का कदम और भी मजबूती से आगे बढ़ा दिया है। इन फिल्मों की सफलता के बीच फेमस प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

2 min read
Jan 26, 2026
Dhurandhar और Border 2 (सोर्स: X)

Karan Johar On Dhurandhar And Border 2 Success: थिएटर में इन दिनों हिंदी फिल्मों का काफी बोलबाला है। एक तरफ जहां सनी देओल की 'बॉर्डर 2' (Border 2) रिलीज होते ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर पिछले साल दिसंबर में आई 'धुरंधर' (Dhurandhar) ने 1000 करोड़ का धमाकेदार आंकड़ा छू लिया है। बता दें, फिल्मों की इस जबरदस्त सफलता को देखकर फेमस फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) ने अपना रिएक्शन देते हुए और बॉलीवुड की वापसी का ऐलान कर दिया है।

ये भी पढ़ें

धुरंधर’ के एक्टर रेप केस में गिरफ्तार, नौकरानी से 10 साल तक बनाए शारीरिक संबंध

Dhurandhar और Border 2 की कामयाबी पर करण जौहर ने किया रिऐक्ट

करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुशी जाहिर करते हुए कैप्शन में लिखा, "इन दोनों फिल्मों की बैक-टू-बैक सफलता ने एक बात साबित कर दी है कि 'बॉलीवुड इज बैक' (Bollywood is Back), अब नहीं रूकने वाला।" साथ ही, करण ने आगे एक मजेदार बात कहते हुए लिखा, "जब कोई फिल्म दर्शकों से इमोशनली रूप से जुड़ जाती है, तो सभी 'धुरंधर' सारे 'बॉर्डर्स' की सीमाएं पार कर देते हैं।" दरअसल, करण का इशारा साफ था कि अच्छी कहानी और भावनाओं से सजी फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचती ही हैं।

भारतीय थिएटर में नया आयाम रच दिया

इतना ही नहीं, सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ स्टारर 'बॉर्डर 2' को लेकर जो बज था, वो अब कमाई में बदल चुका है। फिल्म ने सिर्फ 3 दिनों में ही 121 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। पहले दिन 30 करोड़ रुपये, तो दूसरे दिन 36.5 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 54.5 करोड़ रुपये (रविवार) बता दें, अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म अब लंबी रेस का घोड़ा साबित हो गई है।

पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई 'धुरंधर' ने भारतीय थिएटर में नया आयाम रच दिया और फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस फिल्म की सफलता का आलम ये था कि इसके सामने कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा…' और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की फिल्म 'इक्कीस' भी नहीं टिक पाईं। साथ ही, अब 'बॉर्डर 2' की रिलीज के बाद 'धुरंधर' की रफ्तार भी थोड़ी कम हो गई है।

दरअसल, करण जौहर का ये बयान ऐसे समय आया है जब बॉलीवुड में बड़े बजट की फिल्मों की लाइन लगी है। 'धुरंधर' की भारी सक्सेस के बाद अब मेकर्स इसका दूसरा पार्ट 'धुरंधर 2' लेकर आ रहे हैं, जो 19 मार्च को रिलीज होगी। मजेदार बात ये है कि इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) से होने वाली है। बता दें, करण जौहर की बात सच साबित हो रही है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री एक बार फिर अपने पुराने गौरव की ओर लौट रही है और दर्शक थिएटर में वापस लौट आए हैं।

Published on:
26 Jan 2026 10:15 am
Also Read
View All

अगली खबर