बॉलीवुड

करण जौहर ने शेयर की पिता की अनदेखी तस्वीरें, अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी पर टिकीं सबकी नजरें

Karan Johar: बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर अपने पिता यश जौहर की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कुछ अनदेखी तस्वीरें भी शेयर की हैं।

2 min read
Jun 26, 2024

Karan Johar: करण जौहर ने अपने पिता यश जौहर की 20वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए इंस्टाग्राम पर कई सारी तस्वीरें और एक नोट शेयर किया है। उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी की तस्वीरों पर सबकी नजरें टिक गईं।

करण जौहर (Karan Johar) ने नोट में लिखा-’मैं विश्वास नहीं कर सकता कि आपको गए हुए 20 साल हो गए। मेरे को इस बात का सबसे बड़ा डर था। दो अगस्त 2003 को आपने मुझे बताया कि आपको ट्यूमर है। मेरा सबसे बुरा सपना मुझे देख रहा था और फिर भी उनके बच्चे के रूप में यह मेरा कर्तव्य था कि मैं पॉजिटिव रहूं और विश्वास बनाए रखूं।'

उन्होंने आगे लिखा- 'लेकिन भीतर की आवाज की सबसे बुरी बात ये है कि वो कभी गलत नहीं होते। इस घटना के 10 महीने बाद वो हमें छोड़कर चले गए। लेकिन उनकी गुडविल का हमें बहुत फायदा मिला। मैं सबसे दृढ़, आत्मीय और निस्वार्थ व्यक्ति का बेटा होने पर बहुत गर्व करता हूं। उन्होंने अपने रिश्तों को हर चीज से ऊपर रखा और प्यार की एक विरासत छोड़ी है जिसे मैं और मेरी मां आज भी जी रहे हैं। लव यू पापा।’

यश जौहर की फिल्में

गौरतलब है कि 26 जून 2004 में यश जौहर की कैंसर से मौत हो गई थी। उन्होंने ‘दोस्ताना’, ‘दुनिया’, ‘अग्निपथ’, ‘गुमराह’, ‘डुप्लीकेट’,’कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘कल हो न हो’ जैसी बेहतरीन फिल्में बनाई थी।

Published on:
26 Jun 2024 01:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर