बॉलीवुड और टीवी की ये अभिनेत्रियां लॉकडाउन और न्यू नॉर्मल में हुई प्रेग्नेंट, जानिए कौनसी अभिनेत्री कम बनेगी मां। करणवीर बोहरा ने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज....
बॉलीवुड और टीवी अभिनेत्रियां एक के बाद एक न्यू नॉर्मल में अपने फैंस को गुड न्यूज दे रही हैं। शुक्रवार को अभिनेता करणवीर बोहरा (karanvir bohra ) ने अपने जन्मदिन पर फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए बताया कि वह फिर से पिता बनने वाले हैं। इससे पहले गुरुवार को अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma ) और इस महीने की शुरुआत में करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) ने प्रेग्नेंट होने का एलान किया। इसके अलावा कुछ पहले टीवी एक्ट्रेस खींवसर मर्चेंट (khinvsar merchant ) , अनीता हसनंदानी ( anita hassanandani ) और पूजा बनर्जी ( Pooja Banerjee) सहित अन्य अभिनेत्रियां जल्द मां बनने की घोषणा कर चुकी हैं।
टीजे संधू ने दिया सरप्राइज गिफ्ट
अभिनेता करणवीर बोहरा ने अपने जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा,'भगवान ही सबके रचियता है। वह अपने हाथों से छोटी से छोटी चीज का ध्यान रखते हुए एक शिल्प बनाते हैं। हम को इसका एक जरिया है। उसके स्टोर में हमारे लिए क्या है मैं उसे पाने का इंतजार करते हैं। इस खूबसूरत आशीर्वाद के लिए भगवान का बहुत धन्यवाद। हम आभारी हैं कि उसने हमें फिर से माता-पिता बनने के लिए चुना है। आने वाले नन्हें मेहमान के लिए बहुत सारा प्यार।'
अनुष्का शर्मा
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर अगले साल बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। गुरुवार को अभिनेत्री अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के साथ एक तसवीर शेयर करते हुए इसकी एलान किया। तस्वीर में उनका बेबी बंप साफ दिख रहा है। उन्होंने लिखा, 'और फिर, हम तीन हो गए। जनवरी 2021।' इस कपल ने जैसे ही नन्हा मेहमान आने की घोषणा की है, तबसे ही उनके करीबियों, दोस्तों और फिल्म-खेल जगत के लोगों की ओर से शुभकामनाएं और बधाई देने का सिलसिला जारी है।
करीना कपूर खान
करीना कपूर और सैफ अली खान दूसरा बेबी एक्सपेक्ट कर रहे हैं। हाल ही में करीना और सैफ ने घर में एक नए मेहमान के आने की पुष्टि की थी। सैफ और करीना ने एक बयान जारी कर कहा था, 'हमें यह एलान करते हुए खुशी हो रही है कि हम अपने घर में एक नया मेहमान जुड़ने की उम्मीद कर रहे हैं। आप सभी शुभचिंतकों को हमें लगातार प्यार और समर्थन देने के लिए धन्यवाद।' करीना और सैफ का एक बेटा तैमूर भी है।
अनीता हसनंदानी
एकता कपूर के टीवी शो 'नागिन' फेम एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी की प्रेग्नेंसी की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। हाल ही अभिनेत्री पति रोहित ने एक मैजिक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह मैजिक दिखाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रोहित ने लिखा था, 'हूडिनी मूव ओवर ब्रो।' वीडियो में फैंस को अनिता का बेबी बंप नजर आएगा। इसके बाद न उनके फैंस बल्कि स्टार्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। अनीता के अलावा मॉडल गिगी हदीद भी प्रेग्नेंट हैं।
ये सेलेब्स बन चुके हैं कोरोना काल में पेरेंट्स
कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन और उसके बाद न्यू नॉर्मल में कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स के घर खुशियां आई हैं। पिछले दिनों हार्दिक पांड्या उनकी गर्लफ्रेंड नताश स्टेनकोविक पेरेंट्स बने थे। वहीं सॉन्ग 'तेरी मिट्टी' फेम सिंगर बी प्राक जुलाई में बेटे के पिता बने। इसके अलावा अभिनेत्री एकता कोल, डिंपी गांगुली, स्मृति खन्ना, एक्टर रुसलान मुमताज की पत्नी निराली, दीया चोपड़ा और रिची मेहता सहित कई अन्य अभिनेत्रियां लॉकडाउन और उसके बाद मां बनी हैं।