
स्वरा भास्कर करेंगी राइज एंड फॉल 2 में एंट्री (Photo Source- Instagram/reallyswara)
Swara Bhasker Emotional Breakdown: अपनी बेबाक बयानबाजी और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) जल्द ही अपने नए प्रोजेक्ट 'राइज एंड फॉल 2' (Rise and Fall 2) के साथ नए सफर की शुरुआत करने जा रही हैं। इस नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने से ठीक पहले एक्ट्रेस काफी इमोशनल नजर आईं। अपने परिवार से दूर जाने का अहसास होते ही स्वरा का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पति फहाद अहमद और नन्ही बेटी के साथ-साथ परिवार के लिए एक बेहद प्यारा और भावुक नोट शेयर किया है।
स्वरा भास्कर ने 'राइज एंड फॉल 2' की शूटिंग के पहले दिन मेकअप रूम से अपना एक वीडियो और साथ में एक फोटो शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे एक नए सफर पर निकलने से पहले मन में अजीब सी हलचल और अपनों से बिछड़ने का अहसास होने लगता है।
मेकअप रूम का जो वीडियो सामने आया है उसमें स्वरा मेकअप रूम में बैठी हुई हैं और अचानक एक शख्स आता है और पूछता है- "कैसी हो? हाय, कहां हो?"
इस पर स्वरा ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "हेलो, क्या कहूं? मुझे अचानक अपने जीवन के सभी खास लोगों की बहुत ज्यादा कद्र होने लगी है। ऐसा इसलिए क्योंकि मुझे उम्मीद है कि अगले छह हफ्तों तक मैं उनसे मिल नहीं पाऊंगी।"
स्वरा ने आगे अपने और पति के बीच की बॉन्डिंग का जिक्र बेहद सादगी और खुलेपन के साथ किया। स्वरा ने कहा, "मैंने अपने बच्चे और अपने पति को भारी मन से अलविदा कह दिया है। अचानक मुझे उनसे और भी ज़्यादा प्यार महसूस होने लगा है। कल ही मेरी अपने पति से लड़ाई हुई थी, लेकिन अब मुझे उनकी बहुत कद्र महसूस हो रही है और मैं उन्हें बहुत याद कर रही हूं।"
इसके साथ ही स्वरा ने अपने माता-पिता और बाकी घरवालों के रिएक्शन का जिक्र करते हुए कहा कि उनके परिवार वाले ज्यादा कुछ पूछ नहीं पाते और इस लंबी दूरी की बात सुनकर बस रोने लगते हैं। वहीं, वीडियो के आखिर में स्वरा ने अपनी और पति फहाद अहमद की एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की। जिसमें दोनों गले मिल रहे हैं।
'राइज एंड फॉल 2' की शूटिंग का यह शेड्यूल लगभग 6 हफ्तों यानी डेढ़ महीने का होने वाला है। इस दौरान स्वरा अपने घर-परिवार और अपनी बेटी से दूर रहेंगी। एक्ट्रेस का यह इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस और सह-कलाकार कमेंट सेक्शन में स्वरा को हिम्मत दे रहे हैं और उनके नए प्रोजेक्ट के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भेज रहे हैं। वहीं, इस बार राइज एंड फॉल 2 में कई फेमस चेहरे हैं जो शामिल होंगे।
Updated on:
26 Sept 2026 10:03 am
Published on:
26 Sept 2026 09:41 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
