बॉलीवुड

करीना के हाथ लगी करण की ये बड़ी फिल्म, लीड किरदार में होंगे मिस्टर खिलाड़ी

करीना को करण जौहर ने एक फिल्म ऑफर की है जिसमें उनके साथ बॅालीवुड के मिस्टर खिलाड़ी यानि की अक्षय कुमार मुख्य किरदार में होगे।

2 min read
Jul 12, 2018
kareena kapoor and akshay kumar cast in karan johar next movie
kareena kapoor and akshay kumar cast in karan johar next movie

बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेबो करीना कपूर खान अब इंडस्ट्री में वापसी कर चुकी हैं। हाल में उनकी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' जिसमें करीना के साथ सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया मुख्य किरदार में थे, वह रिलीज हुई और हिट फिल्म साबित हुई। और अब उन्हें लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।

बेबो को यूं तो कई फिल्में ऑफर हो रही हैं लेकिन इस बार वह अपने लिए फिल्मों का चयन जरा सोच समझकर कर रही हैं। खबरों के मुताबिक करीना को करण जौहर ने एक फिल्म ऑफर की है जिसमें उनके साथ बॅालीवुड के मिस्टर खिलाड़ी यानि की अक्षय कुमार मुख्य किरदार में होगे। खास बात यह है कि इस फिल्म का निर्देशन खुद करण जौहर करेंगे। बताया जा रहा है कि करीना ने इस फिल्म के लिए मंजूरी दे दी है।

अब तो बस इस फिल्म के आधिकारिक तौर पर ऐलान करने की देर है। बता दें आखिरी बार करीना ने करण के साथ फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में काम किया था। हालांकि वह उनके बैनर तले बनी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं पर वह इकलौती ऐसी फिल्म थी जिसमें करण ने बतौर निर्देशक काम किया था। इसके अलावा कुछ वक्त पहले करण अपने बैनर तले बन रही ‘शुद्धि’ में करीना को साइन करना चाहते थे लेकिन वो फिल्म कभी शुरू नहीं हो पाई। अब काफी वक्त बाद करीना और करण एक साथ काम करने वाले हैं।

फिलहाल करीना काम से ब्रेक लेकर अपने बेटे तैमूर अली खान का ध्यान रखने में व्यस्त हैं। बता दें एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने यह ऐलान कर दिया था कि वह हर साल अब सिर्फ एक ही फिल्म में काम करेंगी ताकि वह अपने बेटे तैमूर का ध्यान रख सकें और उनके साथ खास वक्त बिता सकें।

Published on:
12 Jul 2018 02:42 pm
Also Read
View All
ओम पुरी की Ex-wife सीमा कपूर ने खोले जिंदगी के पुराने पन्ने, बोलीं- ‘मैंने अपने अजन्मे बच्चे से बातें कीं’

सारा अली खान ने मनाया पाकिस्तानी अभिनेत्री कुबरा खान का जन्मदिन, दादी शर्मिला टैगोर भी आईं नजर, वीडियो वायरल

शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन PM ने काफिला रोक की थी मुलाकात

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं