Kareena Kapoor and Sharmila Tagore as saas-bahu: एक्ट्रेस करीना कपूर और शर्मिला टैगोर ने एक नए विज्ञापन में एक साथ काम किया है। इस विज्ञापन में शर्मिला टैगोर ने सास और करीना कपूर ने बहू का रोल किया है।
करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर एक नया विज्ञापन शेयर किया है। इसमें वह (करीना कपूर) और उनकी सास (शर्मिला टैगोर) शामिल हैं। इस विज्ञापन में दोनों सास-बहू के रोल में फैंस का दिल जीत रहे हैं।
एक मिनट लंबे इस नए विज्ञापन में करीना और शर्मिला एक मजेदार सुबह एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। इसमें करीना नीले रंग के गाउन में दिखाई दे रही हैं, जबकि शर्मिला हल्के भूरे रंग के गाउन में खूबसूरत लग रही हैं। इस विज्ञापन को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, "रानी के साथ रोलिंग - रियल से रील लाइफ।"
यह भी पढ़ें: Ayush Sharma ने बेटी आयत के साथ किया डांस, 32 सेकंड के वीडियो ने जीता फैंस का दिल
विज्ञापन की इस वीडियो पर रिएक्शन देते हुए एक फैन ने लिखा, “सास-बहू गोल्स।” वहीं दूसरे ने लिखा, "यह सुबह का सबसे अच्छा वीडियो है!" एक फैन ने दोनों एक्ट्रेसस की तारीफ करते हुए लिखा, “वाह, आप दोनों को एक साथ देखकर बहुत अच्छा लगा।”