बॉलीवुड

जेंडर के आधार पर इंडस्ट्री में मिलने वाली फीस पर उठाया Kareena Kapoor ने सवाल, अभिनेता ने दिया यूं जवाब

टॉक शो में एक्ट्रेस करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) ने की अनिल कपूर ( Anil Kapoor ) से बात करीना ने जेंडर के आधार पर मिलने वाली फीस को लेकर पूछा अभिनेता से सवाल 'वीरे दी वेडिंग' ( Veere Di Wedding ) में करीना की फीस को लेकर अनिल कपूर ने कही बड़ी बात
2 min read
• •
Updated: 3 Jan 2021, 3:22 PM IST
Kareena Kapoor Khan Raised Issue On Fees Paid To Actresses In Industry
Kareena Kapoor Khan Raised Issue On Fees Paid To Actresses In Industry

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत में अभिनेत्रियों और अभिनेताओं की फीस को लेकर हमेशा कई प्रश्न उठते रहते हैं। अभिनेत्रियों हमेशा से ही यह कहती हुईं आई है कि उन्हें कभी भी हीरो के मुताबिक ज्यादा पैसे नहीं मिलते हैं। जब कि वह काम उनके बराबर का ही करती हैं। वहीं अब यह मुद्दा मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) ने एक टॉक शो के दौरान उठाया है। करीना ने अनिल कपूर ( Anil Kapoor ) से बातचीत करते हुए इस मुद्दे को उठाया है।

टॉक शो के दौरान एक्टर अनिल कपूर से बात करते हुए जब करीना कपूर खान ने पूछा कि "हॉलीवुड में जब कोई अभिनेत्री अभिनेता जितनी फीस लेती है। तो वह एक्टर काम छोड़ देता है। क्या हिंदी सिनेमा जगत में भी जेंडर के आधार पर भेदभाव न करते हुए सभी आर्टिस्ट को बराबर की फीस नहीं देनी चाहिए?" इस प्रश्न पर करीना ने अनिल की राय मांगी थी। इस सवाल पर अनिल ने तपाक से जवाब देते हुए कहा, 'आपने तो मुझसे बहुत पैसा लिया है।' चैट शो में उन्होंने आगे कहा कि कुछ एक्ट्रेसेस हैं जो इस प्रथा कि धीरे-धीरे बदल रही हैं। लेकिन आज भी फिल्म इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं। जिनके साथ बराबर का बर्ताव नहीं किया जाता है।

बातों ही बातों में एक्टर अनिल कपूर ने बताया कि 'वीरे दी वेडिंग' ( Veere Di Wedding ) के निर्माताओं को सबसे ज्यादा शिकायत करीना कपूर खान से रही कि उन्होंने सबसे ज्यादा पैसे लिए थे। उस दौरान अनिल का मानना था कि करीना हीरों से भी ज्यादा पैसे मांग रही हैं। लेकिन फिर भी उन्होंने करीना को इतनी फीस देने को हामी भर दी। अनिल ने यह भी कहा कि लोग उन्हें जब भी करीना की फीस को लेकर फोन करते थे तो वह कहते थे कि बेबो जो भी मांगेगी उन्हें दे दो।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन