नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता संजय खान ( Sanjay Khan ) का आज 80वां जन्मदिन है। वह अपने जमाने के मशूहर अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी फिल्में आज भी दर्शकों को दिलों में बसती हैं। संजय खान ने बड़े पर्दे पर ही नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर भी अपनी अदाकारी का जादू चलाया। वह सीरियल 'द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' ( The Sword Of Tipu Sultan ) में मुख्य भूमिका निभाते हुए नज़र आए थे। लेकिन यह सीरियल उनके लिए कई जख्म छोड़ गया। दरअसल, इस सीरियल के वक्त ही उनके साथ एक हादसा हो गया था। कहा जाता है कि वह बाल-बाल बचे थे।