बॉलीवुड

खुलासा हुआ : करीना कपूर खान ऐसे मनाएंगी तैमूर का पहला बर्थडे, ये लोग होंगे मेहमान

खुलासा हुआ : करीना कपूर खान ऐसे मनाएंगी तैमूर का पहला बर्थडे, ये लोग होंगे मेहमान....

2 min read
Nov 28, 2017
Kareena_Kapoor

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और सैफ अली खान का क्यूट बेटा तैमूर जन्म से ही सुर्खियां बटोर रहा है। पहले नाम को लेकर और अब अपने पहले जन्मदिन के जश्न को लेकर चर्चाओं में बना हुआ है। तैमूर अभी एक साल का भी नहीं हुआ है, लेकिन इंटरनेट की सनसनी बना हुआ है। जैसे ही उनकी कोई तस्वीर सामने आती है झट से इंटरनेट पर वायरल हो जाती है। हर कोई तैमूर के बारे में ज्यादा ज्यादा जानने का इच्छुक है। तैमूर अपने ब्रांडेड कपड़ों और जूतों को लेकर भी काफी चर्चा में रहा चुका है। हाल में सैैफ अली खान ने चिल्ड्रेन्स डे पर तैमूर को तोहफे में एक कीमती कार गिफ्ट की थी। जिसकी मीडिया में खूब चर्चा हुई थी।

राजा रतन सिंह रावल शाहिद कपूर की क्यूट बेटी मीशा कपूर के बाद तैमूर के पहले जन्मदिन के सेलिब्रेशन को लेकर मीडिया में काफी चर्चा है। करीना के बेटे तैमूर का पहला जन्मदिन जल्द ही 20 दिसंबर को आने वाला है। इस मौके को लेकर केवल कपूर और पटौदी परिवार नहीं बल्कि तैमूर के फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।

तैमूर के बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा था कि तैमूर का पहला बर्थडे किसी फॉरेन लोकेशन पर मनाया जा सकता है। लेकिन अब खबर है कि करीना इस मौके पर अपने करीबी दोस्तों और परिवार वालों के साथ ही पार्टी करना चाहती हैं। इस बात का खुलासा पहले ही तैमूर की मोसी करिश्मा कपूर कर चुकी हैं कि उनका पहला बर्थडे बेहद सिंपल परिवार और करीबी दोस्तों के बीच ही मनाया जाएगा।

बताया जा रहा है कि करीना ने अपनी गेस्ट लिस्ट भी तैयार कर ली है। इस लिस्ट में तुषार कपूर और करण जौहर के बच्चों समेत दूसरे स्टार किड्स शामिल हैं। पार्टी की थीम की बात करें तो क्रिसमस के करीब होने के चलते पार्टी की थीम विंटर या क्रिसमस हो सकती है।

बता दें कि करीना ने साल 2016 में 20 दिसंबर को तैमूर को जन्म दिया था। इसके बाद तैमूर के नाम पर काफी कंट्रोवर्सी हुई थी। लेकिन सैफ और करीना ने बेटे का नाम नहीं बदला। शुरुआत में अपने नाम को लेकर चर्चा में आए तैमूर अब अपने क्यूट लुक्स के चलते खबरों में छाए रहते हैं।

ये भी पढ़ें

बेबो पर टिकी सबकी निगाहें, देखें तस्वीरें
Also Read
View All