बॉलीवुड

देसी डाइट और योगासन कर करीना कपूर खान खुद रखती हैं फिट, फैंस को भी करती हैं खूब प्रेरित

करीना कपूर खान अपनी फिट बॉडी को लेकर खूब सुर्खियों बंटोरती हैं। दो बच्चों की मां बनने के बाद भी करीना का ग्लैमरस अंदाज सबको खूब लुभाता है। हाल ही में करीना ने अपने फैंस संग अपनी फिटनेस का सीक्रेट शेयर किया है।

3 min read
Kareena Kapoor Khan

नई दिल्ली। करीना कपूर खान बॉलीवुड की सेक्सफुल अभिनेत्रियों में से एक हैं। करीना को इंडस्ट्री में फिट वुमन के नाम से भी जाना जाता है। जब करीना कपूर पहली बार मां बनी थी। तब उन्होंने बहुत वज़न बढ़ा लिया था। डिलीवरी के बाद हार्डकोर वर्कआउट कर करीना फिर शेप में आ गई थीं। हाल ही में करीना ने अपने दूसरे बच्चे को भी जन्म दे दिया है। दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की वजह से करीना फिर से मोटी हो गई थीं। लेकिन एक बार से करीना ट्रांसफॉर्मेशन के लिए तैयार हैं। 39 साल करीना आज भी यंग लगती हैं और कई अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं।

करीना कपूर खान खुद को फिट करने के लिए हेल्दी और देसी डाइट को फॉलो करती हैं। अच्छा खाना और वर्कआउट करीना का फेवरेट कॉम्बो है। वैसे करीना कपूर का लगभग 10 सालों से वर्कआउट कर रही हैं। करीना ही वो पहली अभिनेत्री हैं। जिन्होंने इंडस्ट्री में जीरो फिगर का चलन शुरू किया था। करीना जिम ही नहीं बल्कि योग भी करती है। वो एरियल जैसे कई मुश्किल योग आसन भी करती हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान अपने वर्कआउट औ डाइट को अपने फैंस संग शेयर करती हैं। साथ ही उन्हें भी फिट रहने के लिए मोटिवेट करती हैं। चलिए आपको बतातें हैं कि करीना कपूर खान कैसे खुद की बॉडी को फिट रखती हैं।

फिटनेस के लिए करीना कपूर करती हैं फैंस को प्रेरित

करीना कपूर खान अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। जिसे देख लोग काफी प्रेरित होते हैं। कुछ समय पहले ही करीना कपूर ने अपनी फिटनेस का राज सबके साथ शेयर किया था। करीना ने सोशल मीडिया पर आसन करते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। फोटो को शेयर करते हुए करीना ने लिखा था कि 'ज्यादा स्ट्रेचिंग, कम स्ट्रेस। लचीला रहें और फिट रहें।' करीना ने इस फिटनेस मंत्रा को अपने चाहने वालों के साथ शेयर किया था।

मुश्किल योगासन को कर लेती हैं आसानी से करीना कपूर खान

करीना कपूर खान योग में ज्यादा विश्वास रखती हैं। करीना का मनाना है कि योग एक शक्ति है। जो मनुष्य के मन, शरीर और आत्मा के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है। अगर कोई व्यक्ति इसे रोज़ाना करें तो शारीरिक मानसिक स्थिति को मजबूत बनाएगा ही साथ ही आध्यात्मिक लक्ष्यों को भी आसानी से पा पाएगा। करीना कपूर के फेवरेट योग आसान की बात करें तो वो खुद को फिट रखने के लिए भुजंगासन कर अपना वजन कम करती हैं। इस आसन से उनके चेहरे पर भी नेचुरल ग्लो बना रहता है। भुजंगासन एक ऐसा आसन है। जिसे शरीर में ब्लड सर्कुलेसन होता है और त्वचा टाइट होती है।

करीना कपूर खान के फेवरेट आसान

उष्ट्रासन आसन भी करीना का फेवरेट आसन है। इस योग आसन से बैली फैट कम होता है। ये आसन रीढ़ की हड्डी के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। वीरभद्रासन आसन से करीना अपने कंधों, जांघों, पीठ और बाहों को मजबूत बनाती हैं। इस आसन से थाई और हिप्स का फैट कम होता है। वैसे आपको बता दें बॉलीवुड की अधिकतर अभिनेत्रियों योग कर ही अपनी फिटनेस को बनाए रखती हैं।

Published on:
11 Sept 2021 04:16 pm
Also Read
View All