टॉक शो के दौरान एक्टर अनिल कपूर से बात करते हुए जब करीना कपूर खान ने पूछा कि "हॉलीवुड में जब कोई अभिनेत्री अभिनेता जितनी फीस लेती है। तो वह एक्टर काम छोड़ देता है। क्या हिंदी सिनेमा जगत में भी जेंडर के आधार पर भेदभाव न करते हुए सभी आर्टिस्ट को बराबर की फीस नहीं देनी चाहिए?" इस प्रश्न पर करीना ने अनिल की राय मांगी थी। इस सवाल पर अनिल ने तपाक से जवाब देते हुए कहा, 'आपने तो मुझसे बहुत पैसा लिया है।' चैट शो में उन्होंने आगे कहा कि कुछ एक्ट्रेसेस हैं जो इस प्रथा कि धीरे-धीरे बदल रही हैं। लेकिन आज भी फिल्म इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं। जिनके साथ बराबर का बर्ताव नहीं किया जाता है।