बॉलीवुड

पूल किनारे चिल करते नजर आए तैमूर, मां करीना कपूर खान ने शेयर की क्यूट फोटो

तैमूर की फोटो शेयर करते हुए करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा, “पूल के पास चिल करते हुए हर किसी का हैलोवीन लुक चेकआउट करते हुए।
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2021, 7:18 PM IST
Kareena Kapoor Khan shared her son Taimur Ali Khan
Kareena Kapoor Khan with son Taimur

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने इंस्टाग्राम पर बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की एक बेहद क्यूट फोटो शेयर की है। जिसमें तैमूर शॉर्ट्स में स्विमिंग पूल के पास बैठे चिल करते नजर आ रहे हैं। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) समेत कई सेलेब्स ने तैमूर अली खान की इस फोटो पर लाइक और कमेंट किया है।

तैमूर की फोटो शेयर करते हुए करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा, “पूल के पास चिल करते हुए हर किसी का हैलोवीन लुक चेकआउट करते हुए…# हैलोवीन2021#डेजर्ट वाइब#माई सन। करीना कपूर की बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा ने भी तैमूर प्रतिक्रिया देते हुए चार हार्ट-आई इमोटिकॉन्स पोस्ट किए। अर्जुन कपूर ने भी तैमूर की फोटो के पास रखे गिलास को लेकर लिखा है कि, “यह गिलास तैमूर से बड़ा है। तैमूर की ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

आपको बता दें कि गुरुवार को करीना ने अपने छोटे बेटे जहांगीर अली खान की भी एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में जहांगीर खुद से उठने की कोशिश करते दिखे थे। फोटो को कैप्शन देते हुए करीना ने लिखा, “परिवार में डाउनवर्ड डॉग योगा चल रहा है, देखा आपने। 8 महीने पाइक पोजीशन, मेरा बेटा।

करीना कपूर इन दिनों अपने पति सैफ अली खान, बेटे तैमूर अली खान और जेह अली खान के संग हॉलिडे मनाने जैसलमेर पहुंची हुई हैं। जैसलमेर से करीना लगातार सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती रह रही हैं। अभी तक करीना की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है जिसमें वो अपने परिवार संग चिल करती दिखीं।

करीना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान के साथ दिखाई देंगी। यह फिल्म 1994 की हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की रीमेक है। इसके अलावा करीना ने उन्होंने कथित तौर पर सुजॉय घोष के साथ एक थ्रिलर फिल्म भी साइन की है, जिसकी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव