हमेशा की तरह ही करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हुए बेटे तैमूर अली खान और उनकी दोस्त की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को देखने के बाद लोग काफी प्यारे कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वे अपनी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी- बड़ी अपडेट लोगों को देती रहती हैं। यही तो वजह है जो वे हमेशा खबरों में बनी रहती हैं। अन्य सेलेब्स की तरह उन्होंने अपनी लाइफ को रिजर्व नहीं रखा है। अपने बेटे तैमूर के जन्म के बाद से ही उन्होंने उसकी लाइफ को कभी रिजर्व नहीं रखा और यहीं वजह है कि वे हमेशा सोशल मीडिया पर कई पोस्ट करती रहती हैं।
अब इसी कड़ी में करीना कपूर खान ने बेटे तैमूर की एक फोटो पोस्ट की है जो काफी क्यूट है। तैमूर की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। करीना कपूर ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में तैमूर अपने दोस्त के साथ झूले पर बैठै हैं। उनके चेहरे के हावभाव देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। करीना कपूर ने बेटे तैमूर की तरफ से उनकी दोस्त को बर्थडे विश किया है।
इससे पहले भी करीना कपूर खान ने नए साल के मौके पर अपनी फोटो शेयर की थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करीना कपूर खान दिसम्बर में कोविड का शिकार हो गई थीं जिसको लेकर उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। हालांकि न्यू ईयर से पहले वे ठीक हो गई थी। उनके साथ ही इंडस्ट्री के कई स्टार्स कोविड का शिकार हुए थे, जिसमें उनकी दोस्त अमृता अरोड़ा भी शामिल थीं।
कहा जा रहा था कि एक पार्टी में शिरकत करने के बाद ही दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस पार्टी में करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा समेत कई स्टार्स इस पार्टी में शामिल हुए थे। इसके अलावा नोरा फतेही, अर्जुन कपूर, अनिल कपूर के छोटे दामाद समेत कई सेलेब्स कोविड का शिकार हो गए हैं। सभी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद के कोविड होने की पुष्टि की थी, जिसके बाद बीएमसी भी चौकन्ना हो गई थी और सेलेब्स के घर के बाहर एक्टिव दिखाई दे रही थी।