बॉलीवुड

41 बर्थडे मनाने के बाद करीना कपूर ने शेयर की अपनी बिकिनी फोटो, दिखा एक्ट्रेस का हॉट अंदाज

बेबो की ये तस्वीर काफी ब्लर है। लेकिन इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपना वजन काफी घटाया है। दूसरी डिलीवरी के वक्त उनका वजन काफी बढ़ गया था। लेकिन रोजाना वर्कआउट कर उन्होंने खुद को वापस शेप में कर लिया है।
2 min read
• •
Updated: 23 Sep 2021, 4:28 PM IST
kareena_kapoor_1.jpg
Kareena Kapoor

नई दिल्ली। बॉलीवुड डीवा करीना कपूर खान ने हाल ही में अपना ४१वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी। अपना बर्थडे मनाने के लिए करीना ने मालदीव की लोकेशन को चुना। पति सैफ अली खान और दोनों बच्चों के साथ वह मालदीव वेकेशन पर गई हैं। यहां से एक्ट्रेस अपनी दिलकश तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बीच उन्होंने अपनी ऐसी तस्वीर शेयर की है, जोकि अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

दरअसल, करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं, जिन्हें बेबो अपनी तस्वीरों की ट्रीट देती रहती हैं। अब करीना ने अपनी बिकिनी फोटो शेयर कर तहलका मचा दिया है। करीना ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह ब्लैक बिकिनी पहने हुए नजर आ रही हैं। बिकिनी के ऊपर उन्होंने एक व्हाइट शर्ट कैरी की है। इस लुक में वह बेहद हॉट लग रही हैं।

हालांकि, बेबो की ये तस्वीर काफी ब्लर है। लेकिन इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपना वजन काफी घटाया है। दूसरी डिलीवरी के वक्त उनका वजन काफी बढ़ गया था। लेकिन रोजाना वर्कआउट कर उन्होंने खुद को वापस शेप में कर लिया है। तस्वीर को शेयर करते हुए बेबो ने कैप्शन दिया, 'चलो गर्मी खत्म हो गई है .. जाहिर तौर पर तापमान में गिरावट आ गई है।'

इससे पहले करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की थी। जिसमें सैफ और तैमूर को आगे चलते हुए देखा जा सकता है। वहीं, करीना अपने छोटे बेटे जेह को गोद में लिए हुए पीछे चल रही हैं। वहीं, समुद्र किनारे हैप्पी बर्थडे लिखा हुआ है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आग जलाते रहो... जन्मदिन का वादा खुद से करो।' वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान लीड रोल में हैं।

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा