बॉलीवुड

करीना कपूर और सैफ अली खान के दूसरे बेटे जेह की तस्वीर आई सामने

करीना कपूर खान के एक फैन पेज ने उनके दूसरे बेटे जेह की तस्वीर शेयर की है, जोकि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस का कहना है कि जेह तैमूर की तरह बेहद क्यूट हैं।
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2021, 3:04 PM IST
kareena_kapoor_khan.jpg
Kareena Kapoor Khan Son Jeh

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। फिल्मों से ज्यादा वह अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चाएं बटोरती हैं। इसी साल बेबो ने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। हाल ही में उनके दूसरे बेटे के नाम का खुलासा हुआ था कि उनका नाम जेह अली खान रखा गया है। इस नाम को लेकर भी यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया था। अपने दूसरे बेटे को लेकर करीना काफी सतर्क हैं। तैमूर के जन्म के बाद उन्हें मीडिया में इस कदर अटेंशन मिला कि आए दिन उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। पैपराजी तैमूर की एक झलक अपने कैमरे में कैद करने के लिए बेताब रहते हैं।

ऐसे में करीना नहीं चाहतीं कि उनके दूसरे बेटे के साथ भी यही सब हो। इसलिए अभी तक उन्होंने छोटे बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है। लेकिन अब करीना के एक फैन पेज ने उनके दूसरे बेटे की तस्वीर शेयर की है, जोकि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

दरअसल, हाल ही में करीना कपूर खान ने अपनी बुक ‘प्रेग्नेंसी बाइबिल’ लॉन्च की है। इस बुक में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के अनुभवों को साझा किया है। लेकिन अब इसी बुक से उनके छोटे नवाब की तस्वीर वायरल हो गई है। दावा किया जा रहा है कि ये फोटो जेह की है। वायरल हो रही तस्वीर में करीना अपने छोटे बेटे को माथे पर किस करती नजर आ रही हैं। फोटो देखकर फैंस कह रहे हैं कि जेह अपने बड़े भाई तैमूर की ही तरह क्यूट हैं।

करीना ने जेह को इसी साल फरवरी में जन्म दिया है। बता दें कि हाल ही में करीना ने अपनी बुक ‘प्रेग्नेंसी बाइबिल’ लॉन्च की है। लेकिन उनकी इस बुक को लेकर विवाद हो गया है। दरअसल, उनकी बुक के टाइटल पर एक ईसाई संगठन ने आपत्ति जताई है। करीना पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया जा रहा है। बुधवार को उनके और दो अन्य लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र के बीड शहर में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Published on:
Also Read
View All
Yeh Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9 Box Office Collection: पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी? जानें दोनों फिल्मों का ओपनिंग कलेक्शन

‘क्या मैं 60 की उम्र में भी हीरो हूं?’ शाहरुख खान ने बताया क्यों बनाई फिल्म ‘किंग’, उम्र के अंतर पर भी किया खुलासा

सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड