28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / पति रोहनप्रीत के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं नेहा कक्कड़, फैंस बोले- प्रेग्नेंट हो क्या?

पति रोहनप्रीत के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं नेहा कक्कड़, फैंस बोले- प्रेग्नेंट हो क्या?

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जिसके बाद अब फैंस पूछ रहे हैं कि क्या नेहा प्रेग्नेंट हैं?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 15 Jul 2021, 2:35 PM IST

neha_kakkar.jpg

Neha Kakkar Rohanpreet Singh

नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ दुनियाभर में पॉपुलर हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें इंस्टाग्राम पर 60 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं, जोकि अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। आज नेहा बॉलीवुड की टॉप सिंगर्स में आती हैं। हालांकि, प्रोफेशनल लाइफ के अलावा, नेहा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी सुर्खियां बटोरती हैं। उन्होंने रोहनप्रीत सिंह के साथ पिछले साल शादी की है। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। अब हाल ही में दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जिसके बाद अब फैंस पूछ रहे हैं कि क्या नेहा प्रेग्नेंट हैं?

ये भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा ने लंदन जाकर लगवाई फाइजर वैक्सीन, लोगों ने लगाई क्लास

दरअसल, पिछले काफी वक्त से नेहा कक्कड़ टीवी रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 से गायब हैं। उनकी जगह उनकी बहन सोनू कक्कड़ शो में बतौर जज नजर आ रही हैं। बुधवार को नेहा को पति रोहनप्रीत के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान नेहा ने ढीली टी शर्ट और पैंट पहना था। ब्लैक सनग्लासेस और मास्क के साथ उनका लुक कैजुअल था। इस दौरान नेहा काफी थकी हुईं लग रही थीं। रोहनप्रीत उनका हाथ पड़ककर ले जा रहे थे। रोहनप्रीत ने पहले नेहा को गाड़ी में बैठाया उसके बाद खुद बैठे।

नेहा को ढीली टी-शर्ट और रोहनप्रीत का उनके लिए ख्याल देखकर लोग ऐसे कयास लगा रहे हैं कि कहीं नेहा प्रेग्नेंट तो नहीं हैं। नेहा की वीडियो और तस्वीरों को देखकर लोग उनसे पूछ रहे हैं, 'क्या आप प्रेग्नेंट हो?' साथ ही, एक ने कहा कि 'जिस तरह नेहा ने कपड़े पहने हैं वह प्रेग्नेंट लग रही हैं।' हालांकि, सच्चाई क्या है इस बारे में खुद नेहा और रोहनप्रीत ही बता सकते हैं।

ये भी पढ़ें: सनी लियोन ने पति और बच्चों संग नए घर में किया गृह प्रवेश, शेयर की तस्वीरें

बता दें कि हाल ही में नेहा कक्कड़ ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें सोशल मीडिया पर 60 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वह भारत में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाली वह पहली सिंगर हैं। हाल ही में नेहा ने दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को भी पीछे छोड़ दिया है। नेहा ने अपने 60 मिलियन फॉलोअर्स होने की खुशी रोहनप्रीत के साथ सेलिब्रेट की थी।