बॉलीवुड

सैफ अली खान से शादी करने से पहले करीना कपूर ने उनके सामने रखी थी शर्त

सैफ और करीना को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है। दोनों कई सालों से साथ हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सैफ से शादी करने से पहले बेबो ने उनके सामने एक शर्त रखी थी?
2 min read
• •
Updated: 16 Aug 2021, 2:36 PM IST
saif_ali_khan2.jpg
Saif Ali Khan Kareena Kapoor

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता सैफ अली खान आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस से लेकर उनके इंडस्ट्री के दोस्त उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए सैफ करीना और दोनों बच्चों तैमूर, जेह के साथ मालदीव में वेकेशन मना रहे हैं। सैफ और करीना को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है। दोनों कई सालों से साथ हैं और अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सैफ से शादी करने से पहले बेबो ने उनके सामने एक शर्त रखी थी?

सैफ अली खान को पटौदी रियासत का छोटा नवाब कहा जाता है। वह पॉपुलर क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी और एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के बेटे हैं। साल 1992 में उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनकी पहली ही फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इस दौरान उनकी मुलाकात एक्ट्रेस अमृता सिंह से हुई थी। दोनों पहली ही मुलाकात में एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। अमृता उनसे उम्र में 12 साल बड़ी थीं। लेकिन उम्र की परवाह किए बिना दोनों ने साल 1991 में शादी कर ली। अपने करियर की शुरुआत में ही शादी कर सैफ ने सभी को चौंका दिया। हालांकि, उनकी शादी ज्यादा नहीं चली और साल 2004 में दोनों अलग हो गए। अमृता से सैफ के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम हैं।

इसके बाद फिल्म 'टशन' के दौरान सैफ की मुलाकात करीना कपूर से हुई। उस वक्त करीना का शाहिद कपूर से ब्रेकअप हुआ था। ऐसे में उनकी नजदीकियां सैफ से बढ़ने लगीं। दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। पांच साल दोनों लिव-इन में रहे और फिर शादी का फैसला किया। हालांकि, शादी से पहले करीना ने उनके सामने एक शर्त रखी थी। करीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने सैफ से कहा था कि वह एक वर्किंग वुमन हैं और खुद पैसे कमाती हैं। शादी के बाद भी वह काम करते रहना चाहती हैं और इसमें सैफ को पूरा सपोर्ट देना होगा। बेबो की इस शर्त को सैफ ने पूरे सम्मान के साथ स्वीकार किया।

साल 2012 में करीना कपूर और सैफ अली खान ने शादी कर ली। शादी के चार साल बाद साल 2014 में करीना ने पहले पहले बेटे तैमूर को जन्म दिया। जन्म के साथ ही तैमूर मीडिया में छा गए थे। अब करीना और सैफ दूसरे बेटे के माता-पिता बन चुके हैं। इसी साल फरवरी में करीना ने दूसरे बेटे जहांगीर को जन्म दिया। इन दिनों जहांगीर नाम पर सोशल मीडिया पर करीना को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।

Published on: