बॉलीवुड

प्रेग्नेंसी में स्ट्रेच मार्क्स को लेकर काफी परेशान रहती थीं करीना कपूर खान, खुद किया खुलासा

एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी दूसरी प्रेग्रेंसी के बाद से सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऐसे में करीना भी अपने फैंस संग अपनी प्रेग्नेसी से जुड़ी जानकरी को सोशल मीडिया पर शेयर करती हुईं नज़र आ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर एक खास बात अपने फैंस संग शेयर की है।
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2021, 9:24 PM IST
Kareena Kapoor Reveals She "Worried About Stretch Marks
Kareena Kapoor Reveals She "Worried About Stretch Marks

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने 21 फरवरी को अपने दूसरे बेटे जेह को जन्म दिया है। करीना अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। दूसरी बार मां बनने के बाद से करीना सोशल मीडिया पर अपना प्रेग्नेंसी एक्सपीरियंस शेयर करती जा रही है। करीना ने बताया कि उन्होंने इस बार बेबी प्रोडक्ट्स की खूब शॉपिंग की थी। साथ ही कभी-कभी वो हंसते हुए रो भी पड़ती थी। करीना ने बताया कि उन्हें दूसरी प्रेग्नेंसी में सबसे ज्यादा स्ट्रेच मार्क्स की चिंता थी। करीना ने सोशल मीडिया पर दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर अपने कई अनसुने किस्से शेयर किए हैं।

दूसरी प्रेग्नेसी में करीना खाती थी खूब खाना

करीना कपूर खान ने दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर बताया कि वो जब प्रेग्नेंट थीं तब वो काफी फूडी हो गई थीं। वो खुद को पिज्जा खाने से रोक नहीं पाती थीं। आपको बता दें कुछ समय पहले ही करीना ने सोनोग्राफी का एक फोटो पोस्ट किया था। जिसके बाद उनके फैंस को लगने लगा था कि वो फिर से मां बनने जा रही हैं। उन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए करीना कपूर खान खुद की लिखी किताब प्रेग्नेंसी बाइबिल को लॉन्च किया था। जिसके टाइटल पर खूब विवाद हुआ था।

दूसरी प्रेग्नेंसी में काफी एक्टिव नज़र आईं करीना

करीना ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर 'प्रेग्नेंसी बाइबिल' में खुद से जुड़ी हर बात की जानकारी दी है। अपनी किताब को लेकर करीना काफी एक्साइटेड भी नज़र आईं थी। वैसे आपको बता दें जेह होने से पहले करीना काफी एक्टिव थीं। उन्होंने प्रेग्नेंसी क दौरान काम करना बंद नहीं किया। वहीं डिलवरी के बाद से करीना फिर से फिटनेस की ओर अपना ध्यान देने लगी है।

वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी योग करते हुए तस्वीरें शेयर करती हैं। करीना ने 2016 में अपने पहले बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया था। दो बच्चे होने के बाद से करीना को कमर दर्द की समस्या रहती है।

करीना कपूर खान की अपकमिंग फिल्म

करीना कपूर खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वो बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली हैं। करीना एक्टर आमिर खान संग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखाई देंगी। इस फिल्म की शूटिंग चड़ीगढ़ और दिल्ली में हुई थी। करीना ने प्रेग्नेंसी के दौरान ही फिल्म की शूटिंग को पूरा किया था।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन