बॉलीवुड

करीना कपूर के बेटे जेह को ममता बनर्जी ने पकड़ा? इस तस्वीर पर यूजर्स कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

हाल ही में उनके बेटे जहांगीर की कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिसमें उनकी क्यूटनेस पर लोग अपना दिल हार बैठे। लेकिन एक तस्वीर पर लोगों ने ये कमेंट करना शुरू कर दिया कि ममता बनर्जी ने जेह को अपनी गोद में पकड़ा हुआ है।

2 min read
kareena_kapoor_son_jeh_2.jpg
Kareena Kapoor Son Jeh

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सालों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। हालांकि, फिल्मों से ज्यादा वह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। इन दिनों करीना अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। इसी साल फरवरी में उन्होंने अपने दूसरे बेटे जहांगीर अली खान को जन्म दिया है। अब हाल ही में उनके बेटे जहांगीर की कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिसमें उनकी क्यूटनेस पर लोग अपना दिल हार बैठे। लेकिन एक तस्वीर पर लोगों ने ये कमेंट करना शुरू कर दिया कि ममता बनर्जी ने जेह को अपनी गोद में पकड़ा हुआ है।

दरअसल, हाल ही में सैफ अली खान ने अपना 51वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर वह करीना कपूर और दोनों बच्चों के मालदीव वेकेशन पर गए। बीते दिनों वह इस वेकेशन से लौटे हैं। ऐसे में एयरपोर्ट से पूरी फैमिली की तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं, जेह की एक तस्वीर नैनी के साथ भी वायरल हुई। ये वहीं नैनी हैं जो तैमूर की देखभाल किया करती थीं। लेकिन नैनी के साथ वाली तस्वीर पर लोगों ने कहा कि ममता बनर्जी ने जेह को पकड़ा हुआ है।

सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि नैनी बिल्कुल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरह लग रही हैं। उनकी शक्ल को लोग ममता बनर्जी से मिला रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ममता बनर्जी के हाथों में जेह अली खान। दूसरे यूजर ने लिखा, ये ममता बनर्जी क्यों मेड बनी हुई हैं? वहीं, एक यूजर ने लिखा, जेह को पकड़े ये लेडी ममता बनर्जी की तरह क्यों दिख रही हैं। ऐसे ही कई कमेंट्स जेह की नैनी के लिए किए गए हैं।

बता दें कि करीना कपूर के दूसरे बेटे जेह का जन्म फरवरी में हुआ था। लेकिन अभी तक करीना ने बेटे की शक्ल नहीं दिखाई थी। वह सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए किसी न किसी चीज से जेह की शक्ल को छिपा देती थीं। लेकिन मालदीव वेकेशन के दौरान जेह की शक्ल सामने आई है। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें वायरल हुईं। अपनी किताब प्रेग्नेंसी बाइबिल में करीना ने बताया कि तैमूर अली खान बिल्कुल अपने पापा सैफ अली खान पर गए हैं। वहीं, जेह अली खान उनपर गए हैं।

Published on:
24 Aug 2021 12:49 pm