15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान खान ने खुशी और दुख पर लगाई स्टोरी, जीवन के बड़े ज्ञान से जुड़ा है मतलब

Salman Khan cryptic post: सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर इच्छाओं, संतोष और खुशी को लेकर एक पोस्ट को री-पोस्ट किया है। जिसमें लिखा है… जब थोड़ा मिला, तो खुश था, अब ज्यादा मिला, तो दुखी क्यों?
3 min read
Google source verification
Salman Khan cryptic post happiness and pain after ganesh chaturthi 2026

सलमान खान ने किया पोस्ट (Photo Source- Twitter/@SK_Rcbian)

Salman Khan Post: बॉलीवुड के 'दबंग' सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फिल्मों के प्रमोशन, फिटनेस वीडियो या फैमिली फोटोज को लेकर छाए रहते हैं। लेकिन इस बार 60 साल के हो चुके अभिनेता ने एक ऐसी क्रिप्टिक पोस्ट और स्टोरी रील शेयर की है, जिसने उनके करोड़ों फैंस को हैरान और सोचने पर मजबूर कर दिया है। भाईजान ने खुशी और दुख दोनों पर एक गहरी बात लिखी है। बीते दिन सलमान खान मुकेश अंबानी के घर हुए गणेश चतुर्थी के महोत्सव में शामिल हुए थे। जहां उनका लुक काफी चर्चा में रहा है।

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर क्या लगाई है स्टोरी?

सलमान खान अमूमन इस तरह के गहरे, दार्शनिक या जिंदगी से जुड़े कोट्स शेयर नहीं करते हैं और न ही वह अक्सर दूसरों की रील्स को रीपोस्ट करते हैं। यही वजह है कि उनकी इस नई और क्रिप्टिक स्टोरी ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं और फैंस इसके पीछे छिपे असल मायने तलाशने में जुट गए हैं।

सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक रील को रीपोस्ट किया है। जिसमें जीवन की इच्छाओं और संतोष से जुड़ा एक शानदार विचार वाला उद्धरण लिखा है, "जब थोड़ा मिला, तो खुश था, अब ज्यादा मिला, तो दुखी क्यों? जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों?"

क्या है सलमान खान द्वारा शेयर की गई पंक्ति का मतलब?

यह विचार इंसान के व्यवहार और उसकी वो इच्छाएं जिसका कोई अंत न हो उस पर एक सीधा प्रहार करता है। यह मैसेज समझाता है कि खुशी हमेशा इस बात पर निर्भर नहीं करती कि हमारे पास कितना है। अक्सर जिस चीज को पाने के लिए इंसान रात-दिन एक कर देता है, जब वह चीज मिल जाती है तो उसकी अहमियत खत्म हो जाती है और मन किसी नई चाहत के पीछे भागने लगता है।

हालांकि, हमेशा की तरह सलमान खान ने इस रील को शेयर करते हुए कोई कैप्शन या जानकारी नहीं दी। बिना किसी संदर्भ के पोस्ट की गई इस रील ने नेटिजन्स को अपने-अपने हिसाब से इसके अर्थ निकालने की पूरी छूट दे दी है। कोई इसे उनके लंबे फिल्मी करियर के अनुभवों से जोड़कर देख रहा है, तो कोई इसे उनकी निजी जिंदगी की उथल-पुथल से।

सलमान खान की जल्द आने वाली है ये फिल्में

काम की बात करें तो सलमान खान इन दिनों देश के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) को होस्ट कर रहे हैं, जिसका शानदार आगाज इसी महीने 6 सितंबर को हुआ है। 16 कंटेस्टेंट के साथ शुरू हुए इस सीजन की थीम 'तथास्तु' है, जहां हर कंटेस्टेंट को सुरक्षित रहने के लिए दो लाइफलाइन दी गई हैं।

फिल्मों की बात करें तो सलमान अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म इसी साल 2026 के आखिर तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।। इसके अलावा, दक्षिण भारत के मशहूर निर्माता दिल राजू और निर्देशक वामशी पेडिपल्ली के साथ उनकी पैन-इंडिया एक्शन फिल्म का नाम कथित तौर पर 'मॉन्स्टर' (Monster) रखा गया है। इस मेगा-बजट फिल्म में लेडी सुपरस्टार नयनतारा उनके साथ स्क्रीन शेयर करेंगी, जिसे ईद 2027 के मौके पर रिलीज करने की योजना है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग