बॉलीवुड

शादी से पहले करीना कपूर सैफ अली खान के घर बिताना चाहती थीं रात, एक्टर का था ये रिएक्शन

शादी से पहले सैफ अली खान और करीना कपूर ने एक साथ काम भी किया है। जिसमें ये लोग थे एक साथ
2 min read
• •
Jul 10, 2021
Feature image

नई दिल्ली। बॉलीवुड में एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान की जोड़ी सबसे बेस्ट कपल्स में से एक है। इन दोनों ने एक साथ मिलकर कई फिल्में की है। और इन कामों के बीच में ही एक विज्ञापन इनका काफी चर्चित हुआ था जिसमें सैफ अली खान और करीना कपूर ने कोल्ड ड्रिंक के लिए एक टेलीविजन विज्ञापन दिया था। साल 2003 में आए इस विज्ञापन में करीना और सैफ के साथ फरदीन खान और प्रीति जिंटा भी थे।

करीना ने सैफ को देख किया था ये कमेंट

साल 2003 में आया इस विज्ञापन को दो भागों में बनाया गया था। पहले भाग में करीना और प्रीति अपने पड़ोसी सैफ अली खान और फरदीन खान से अपनी कोल्ड ड्रिंक की बोतल को फ्रिज में रखने के लिए पूछती हैं। तब सैफ-फरदीन इसके लिए राजी हो जाते हैं तो करीना कहती हैं- ‘स्वीट ब्वॉयज।‘ शाम को वह और प्रीति अपनी कोल्ड ड्रिंक की बोतल लेने आती हैं तो उन्हें खाली बोतल मिलती हैं।

ऐसे लिया बदला

विज्ञापन के दूसरे भाग में अब करीना और प्रीति उनसे इस बात का बदला लेती हैं। दोनों रात में सैफ से उनके घर पर सोने के लिए कहती हैं कि उनके घर का फ्यूज खराब हो गया है। करीना यह कहकर उन्हें अपने घर की चाबी देदेती है कि उनके घर पर बहुत सारे कोल्ड ड्रिंक रखे हैं। जिसके बाद सैफ और फरदीन उनके घर से कोल्ड ड्रिंक लेने जाते हैं। जब वे वहां पहुंचते हैं तो फ्रिज पर रखी सारी कोल्ड ड्रिंक की बोतल खाली पड़ी रहती है। दूसरी ओर करीना-प्रीति, सैफ-फरदीन के घर का दरवाजा बंद कर देती हैं और उनके फ्रिज से कोल्ड ड्रिंक ले लेती हैं।

सैफ अली खान और करीना कपूर ने साल 2012 में शादी की थी और अब दोनों दो बच्चों के मां-बाप हैं। तैमूर इनका बड़ा बेटा है और बेटे का नामकरण अभी हाल ही में हुआ है जिसका नाम जेह रखा गया है। इनके नाम का खुलासा करीना के पापा रणधीर कपूर ने किया है।

Published on:
10 Jul 2021 12:11 pm
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है