बॉलीवुड

The Crew: एयरलाइन्स बेस्ड मूवी ‘द क्रू’ की रिलीज डेट आई सामने, एक साथ नजर आएंगी बॉलीवुड की तीन हॉट एक्ट्रेस

The Crew: बॉलीवुड की तीन फेमस एक्ट्रेस करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन जल्द ही एक साथ फिल्म 'द क्रू' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।
less than 1 minute read
Jul 03, 2023
The Crew

The Crew: करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन जल्द ही फिल्म 'द क्रू' अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सोशल मीडिया पर एक ट्रेड विश्लेषक ने अपने पोस्ट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि फिल्म अगले साल 22 मार्च 2024 को रिलीज होगी। यह फिल्म तीन अलग- अलग महिला पर आधारित होगी। फिल्म में कपिल शर्मा भी नजर आएंगे।


एयरलाइन इंडस्ट्री के संघर्ष पर आधारित होगी फिल्म
अगले साल आने वाली फिल्म 'द क्रू' में तीन महिलाओं की संघर्ष की कहानी दिखाई जाएगी। जिसमें एयरलाइन इंडस्ट्री के संघर्ष और कठिनाइयों को पेश करने की कोशिश है। वहीं कॉमेडी किंग कपिल शर्मा फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म को एकता कपूर और रिया कपूर मिलकर प्रोड्यूसर कर रही हैं। इससे पहले ये दोनों मिलकर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' बना चुकी हैं। करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना सुजॉय घोष के निर्देशन में बन रही थ्रिलर फिल्म में भी नजर आएंगी, जो 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' किताब पर आधारित है।

Updated on:
03 Jul 2023 08:54 pm
Published on:
03 Jul 2023 08:54 pm