बॉलीवुड

Taimur Ali Khan की पढ़ाई को लेकर काफी सीरियस हैं करीना-सैफ, पढ़ाई और देखभाल में करते हैं इतना खर्चा

तैमूर अली खान ( Taimur Ali Khan ) की पढ़ाई का ध्यान रखते हैं करीना कपूर ( Kareena Kapoor Khan ) और सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ) पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, ड्राइंग, गेमिंग, और क्विज़ की दिलाते हैं क्लासेस हाल ही में चार साल के हुए तैमूर

2 min read
Dec 22, 2020
Kareena Saif Spends A Lot On The Education And Care Of Taimur Ali Khan
Kareena Saif Spends A Lot On The Education And Care Of Taimur Ali Khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्स तो हमेशा सुर्खियों में रहते ही हैं, लेकिन उनके बच्चे बचपन से ही लाइम लाइट में आ जाते हैं। स्टारकिड्स पर हमेशा लोगों की नज़र रहती हैं। इन दिनों स्टार किड में सबके फेवरेट तैमूर अली खान ( Taimur Ali Khan ) हैं। जी हां, एक्ट्रेस करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) और सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ) के लाडले सबके चहेते बन गए हैं। वह छोटी ही उम्र से एक स्टार बन गए हैं। जिसके सामने अच्छे-अच्छे अभिनेता पानी भरते हुए नज़र आते हैं।

तैमूर की परवरिश होती है लाखों में

‘इंटरनेट संसेशन’ बन चुके तैमूर अली खान की परवरिश के खर्च की बात करें तो रकम सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। जी हां, बताया जाता है कि तैमूर की परवरिश में जितना खर्चा आता है। उतने में महंगी गाड़ियां आ सकती है। कुछ समय पहले तैमूर की नैनी की सैलरी ( Taimur Ali Khan Nanny Salary ) को लेकर कई खबरें सामने आई थीं। वह हर वक्त उनके साथ रहती हैं। तैमूर को घर से बाहर लाने और घर वापस ले जाने की ड्यूटी वही करती हैं। इस काम के लिए करीना उन्हें 1.5 लाख रुपये देती हैं। वैसे सुर्खियों में आने के बाद उनकी नैनी का दिखना थोड़ा कम हो गया है।

तैमूर की पढ़ाई पर होता है इतना खर्चा

तैमूर की पढ़ाई ( Taimur Ali Khan Study ) पर हो रहे खर्च की बात करें तो बताया जाता है कि करीना और सैफ उनकी पढ़ाई को लेकर काफी सीरियस रहते हैं, इसलिए वह उनकी पढ़ाई के लिए एक अच्छी खासी रकम चुकाते हैं। कहा जाता है कि प्री-स्कूल की फीस एक महीने की 5 हज़ार होती है, लेकिन उनकी टीचर एक साथ 15 हज़ार रुपए ले जाया करती हैं। इसी के साथ वह तैमूर के लिए पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, ड्राइंग, गेमिंग, और क्विज़ की क्लासेस भी दिलाते हैं। खैर करीना-सैफ की कमाई के आगे यह रकम काफी कम है। दोनों ही इंडस्ट्री में काफी समय से काम करते हुए आए हैं।

चार साल के हुए तैमूर अली खान

कुछ समय पहले ही तैमूर अली खान ने अपना चौथा जन्मदिन मनाया है। सोशल मीडिया पर उनकी जन्मदिन की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। तैमूर को देख सभी उनकी क्यूटनस के दीवाने हो गए थे। इस दौरान उनकी बहन इनाया खेमू ( Inaaya Khemu ) भी आई थी। बता दें करीना दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। जल्द ही उनके घर एक और नन्हे मेहमान की किलकारियां गूज़ने वाली हैं।

Published on:
22 Dec 2020 11:36 pm