बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक आने की वजह से उनके पिता की हार्ट सर्जरी की गई है। हार्ट सर्जरी के दौरान आर्टरीज में 5 ग्राफ्ट लगाए गए हैं। उनका ऑपरेशन फरीदाबाद के एशियन अस्पताल ( Asian Hospital ) में हुआ है। ऐसे में सुशांत की कमी को पूरा करने के लिए तीनों बहनें इन दिनों पिता के साथ हैं। इस बीच अस्पताल से केके सिंह की लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है। जिसमें वह बेटी प्रियंका सिंह ( Priyanka Singh ), मीतू सिंह ( Meetu Singh ) और नीतू सिंह ( Neetu Singh ) दिखाई दे रहे हैं। वह अपनी छोटी बेटी श्वेता सिंह कृति से वीडियो कॉल पर बातचीत करते रहते हैं। सामने आई इस तस्वीर के बाद से सुशांत के तमाम फैंस उनके जल्दी घर आने की कामना कर रहे हैं।