सुपरहिट फिल्म 'मंगल पांडे' ( Mangal Pandey ) और 'अग्निपथ' ( Agneepath ) में काम कर चुके अभिनेता राजेश करीर ( Rajesh Kareer ) भी लॉकडाउन में आर्थिक तंगी से जूझते हुए नज़र आए। उन्होंने मई महीने में एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने अपनी दशा को लेकर बताया था। वीडियो में बताया कि कैसे लॉकडाउन की वजह से उनका काम धंधा बंद हो गया और उन्होंने बड़ी ही मुश्किल से अपना गुज़ारा किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगा। जिसके बाद उन्हें काफी लोग ने मदद की।