वैसे आपको बता दें एक्ट्रेस जूही चावला अपने फिल्मी करियर की वजह से इंडस्ट्री में छाई रही। उनका किसी भी अभिनेता संग नाम जुड़ते हुए नहीं सुना गया। 1992 में उन्होंने बिजनेसमैन जय मेहता ( Juhi's Husband Jai Mehta ) से शादी कर ली। यह रिश्ता अभिनेता राकेश रोशन ने करवाया था। बता दें जय मेहता पहले से ही शादीशुदा थे, लेकिन उनकी पत्नी का एक प्लेन दुर्घटना में देहांत हो गया था। वहीं जब वह जूही से मिले तब वह उनकी मासूमियत के दीवाने हो गए थे। वहीं जहां जूही शादी करके सैटल हो गई थी, सलमान कुंवारे ही रह गए।