नई दिल्ली। आज छोटे पर्दे की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ( Karishma Tanna Birthday ) का जन्मदिन है। जी हां, करिश्मा आज 37 साल की हो गई हैं। कोरोनावायरस के चलते अभिनेत्री ने घर पर ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। करिश्मा तन्ना जितना अपनी खूबसूरती के लिए सुर्खियों में रहती हैं। उतना ही वह अपने अफेयर्स ( Karishma Tanna Affairs )को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। चलिए आपको एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।