नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत जितना हीरो और हीरोइन के लिए जाना जाता है। उतना ही वह विलेन के लिए भी याद किया जाता है। 90 के दशक में फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने वाले अदाकारों को आज भी याद किया जाता है। विलेन के रोल प्ले करते हुए कई अभिनेताओं ने लोगों के दिलों में अपनी अदाकारी से छाप छोड़ दी है। जिसमें अमरिश पुरी ( Amrish Puri ), प्रेम चोपड़ा ( Prem Chopra ), और रामी रेड्डी ( Rami Reddy ) जैसे बड़े नाम शामिल है। रामी रेड्डी एक ऐसे कलाकार थे जो बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग से हीरो की लाइमलाइट भी छीन लिया करते थे।