8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘द कपिल शर्मा शो’ को अलविदा कहने जा रहे हैं कॉमेडियन Kapil Sharma! वेब सीरीज़ के लिए लिया बड़ा फैसला

'द कपिल शर्मा शो' ( The Kapil Sharma Show ) में नहीं दिखाई देंगे कॉमेडियन कपिल शर्मा ( Kapil Sharma ) वेब सीरीज़ 'दादी की शादी' ( Dadi Ki Shadi ) से डिजिटल डेब्यू करने को तैयार हैं कपिल शो से लेगें कपिल ब्रेक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 21 Dec 2020, 5:19 PM IST

Kapil Sharma took a break from the show for the web series

Kapil Sharma took a break from the show for the web series

नई दिल्ली। कॉमेडिन किंग कपिल शर्मा ( Kapil Sharma ) वैसे तो एक्टिंग क्षेत्र में डेब्यू कर चुके हैं। हालांकि एक्टिंग में कपिल कुछ खास कमाल दिखा नही पाए, लेकिन एक बार फिर से वह अपनी किस्मत अजमाने को तैयार हैं। जी हां, कपिल शर्मा बहुत जल्द वेब सीरीज़ में काम कर डिजिटल डेब्यू ( Kapil Sharma Digital Debut ) करने को तैयार हैं। वहीं अब खबरें यह भी आ रही हैं कि वेब सीरीज़ में काम करने की वजह से वह अपने पॉपुलर शो 'द कपिल शर्मा शो' ( The Kapil Sharma Show ) से भी ब्रेक लेने जा रहे हैं। यह खबर कपिल के फैंस को काफी निराश कर सकती है।

खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि कपिल शर्मा वेब सीरीज़ ( Kapil Sharma Web Series ) की शूटिंग के लिए द कपिल शर्मा से कुछ दिनों की छुट्टी लेंगे। शो समय-समय पर टेलिकास्ट हो, इसके लिए उन्होंने कुछ एपिसोड्स का बैकअप रख लिया है। खास बात यह भी है कि कपिल की वेब सीरीज़ का टाइटल 'दादी की शादी' ( Dadi Ki Shadi ) है। जो कि एक कॉमेडी सीरीज़ है। ऐसे में यह खबर सुन लोग थोड़ा एक्साइडेट भी हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Birthday Special: अभिनेता Govinda की मां थीं मुस्लिम, शादी करने के बाद बदला था धर्म और नाम

कपिल शर्मा 24 दिसंबर के बाद शो शूटिंग नहीं कर पाएंगे। बताया जा रहा है कि वेब सीरीज के लिए कपिल ने जो ब्रेक लिया है। उसमें वह अपने कुछ जरूरी काम भी निपटा लेंगे। वैसे बीजी शेड्यूल होने के कारण कपिल ने अपनी सालगिराह भी दिन में ही मनाई थी। अब बात करें फीस की तो कपिल इस वेब सीरीज़ से ज्यादा उनकी फीस को लेकर ज्यादा सुर्खियों में बने हुए थे। कपिल शर्मा अपने डिजिटल डेब्यू के लिए 20 करोड़ ( Kapil Sharma Fees ) रुपए चार्ज कर रहे हैं। वैसे अभी तक कपिल की फीस को लेकर किसी तरह की अधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।