नई दिल्ली। अपनी खूबसूरती, मासूमियत, कॉमेडी और गज़ब डांस के चलते हिंदी सिनेमा जगत में अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता गोविंदा ( Govinda Bithday ) का आज जन्मदिन है। कहा जाता है कि गोविंदा का इंडस्ट्री में कोई भी गॉड फ्रादर नहीं था, लेकिन खबरों की मानें तो बताया जाता है कि गोविंदा के माता-पिता का संबंध भी फिल्म इंडस्ट्री से था। तो चलिए आज आपको गोविंदा की जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे किस्से बताते हैं। जिन्हें जानकर आप गोविंदा और भी करीब से जानने लगेंगे।