बॉलीवुड

करीना की इस खास दोस्त ने दिया तैमूर की इतना कीमती तोहफा, कहा— बड़े होकर उन्हें पता चलेगी इसकी अहमियत…

तैमूर की एक और फोटो हुई वायरल...

2 min read
Jan 12, 2018
Kareena Kapoor

स्टार किड्स में अगर आजकल सबसे ज्यादा किसी की फैन फॉलोइंग है, तो वो है पटौदी परिवार के लाड़ले तैमूर की। जन्म के साथ ही वो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वो इतने क्यूट है कि उनकी हर फोटो को उनके फैन बेहद पसंद करते है। उन्हे हमेशा तैमूर की नई फोटो का इंतजार रहता है।

हाल ही तैमूर ने अपना पहला जन्म दिन पटौदी हाउस में सेलीब्रेट किया है। पार्टी में परिवार सहित फिल्मी दुनियां की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। बर्थ डे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर एक बार फिर से वायरल हो रही हैं।

तैमूर की इस फोटो में सैफीन लेटे हुए हैं और तैमूर की हरकतों को बड़े ही प्यार से देख रहे हैं। वहीं तैमूर की दादी शर्मिला टैगोर भी उन्हें एकटक निहारती नजर आ रही हैं। तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि तैमूर का ध्यान पास में रखे हुए समान से ज्यादा अपने मम्मी—पापा पर है।

तैमूर की बर्थ डे पार्टी में कपूर—पटौदी परिवार सहित सैफीना के कई करीबी दोस्त भी शामिल रहे। तैमूर को उनके पहले जन्मदिन पर सबसे खास तोहफा दिया करीना की डाइटीशिन ने। आपको बता दें कि करीना की डाइटीशिन ऋजुता दिवेकर ने उन्हें एक फॉरेस्ट गिफ्ट किया। जिसकी जानकारी ऋजुता ने अपने इंस्टाग्राम पर दी थी।

ऋजुता ने लिखा था - 'एक छोटा सा फॉरेस्ट तैमूर के नाम। इस फॉरेस्ट में तैमूर को ढेर सारे पक्षी और तितलियां मिलेंगी। ये एक खास फॉरेस्ट है जब भी तैमूर बड़े होंगे तो विविधताओं के बारे में पता चलेगा कि कैसे यहां पर लोग एक साथ रहते हैं।'

वहीं तैमूर ने सैफीना संग अपना नया साल स्नोफॉल को इंज्वाय करते हुए मनाया था। करीना न अपने इस कभी न भूलपाने वाले पल की तस्वीरें खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थी। तैमूर की स्नोफॉल की तस्वीरें लोगों को खूब पसंद आईं। जिसमें वो मस्ती करते हुए दिखाई दिए थे।

ये भी पढ़ें

OMG! अक्षय और सैफ में हो गई भिड़ंत, ये है पूरा मामला
Updated on:
12 Jan 2018 11:04 am
Published on:
12 Jan 2018 10:43 am
Also Read
View All