बॉलीवुड

Karishma Kapoor Birthday: करिश्मा कपूर के बर्थडे को करीना-मलाइका ने बनाया खास, शेयर किया क्यूट विश

Karishma Kapoor Birthday: करिश्मा कपूर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही है। करिश्मा कपूर का बर्थडे 25 जून को मनाया जाता है।

less than 1 minute read
Jun 25, 2023
Karishma Kapoor Birthday

Karishma Kapoor Birthday: करिश्मा कपूर का आज यानी 25 जून को जन्मदिन है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर करिश्मा के करीबियों ने उनको क्यूट बर्थडे विश किया। आज करिश्मा कपूर 50 साल की हो गई हैं। कपूर खानदान की लाडली बेटी के लिए बर्थडे सेलिब्रेशन पार्टी की तैयारियां चल रही होंगी। इस मौके पर करीना कपूर ने बड़ी बहन करिश्मा के लिए एक स्पेशल नोट शेयर किया है।

वीडियो शेयर कर किया बर्थडे विश
करिश्मा कपूर को उनकी बहन करीना कपूर ने क्यूट बर्थडे विश किया है। करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कोलाज वीडियो शेयर किया है। इसमें करीना और करिश्मा साथ नजर आ रही हैं। ये एक फैमिली वीडियो है जिसमें दोनों बहनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। करीना ने वीडियो को स्वीट हैशटैग भी शेयर किए हैं जिसमें उन्होंने लिखा- मायफॉरेवर, मायलोलो, और द बेस्ट...करीना के इस पोस्ट पर फैंस करिश्मा कपूर के लिए भर-भर बधाई दे रहे हैं। करीना के आलावा करिश्मा की बेस्टफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने करिश्मा के साथ फोटो शेयर करते हुए लव नोट लिखा- "हैप्पी बर्थडे माय लोलो....खूब सारा प्यार.."।

Updated on:
25 Jun 2023 03:12 pm
Published on:
25 Jun 2023 03:09 pm
Also Read
View All