वीडियो में करिश्मा फिल्म 'जब वी मेट' का ट्रेन वाले गेट अप में हैं। करिश्मा कपूर व्हाइट कलर की लॉन्ग टीशर्ट और व्हाइट कलर का ही सलवार पहने हुए नजर आ रही हैं।
नई दिल्ली: करीना कपूर (Kareena Kapoor) और शाहिद कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' सुपरहिट रही थी। अब खबर आ रही है कि 'जब वी मेट' (Jab We Met) का दूसरा पार्ट बनने जा रहा है। इस बार इस फिल्म में करीना की जगह एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) नजर आने वाली हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है।
दरअसल करिशमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें करिश्मा ड्रेसिंग टेबल के सामने बैठी हुई हैं और फोन पर बात करते हुए आईने को निहार रही हैं। इस वीडियो में करिश्मा बेबो यानी की अपनी बहन करीना कपूर से फोन पर बात करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में करिश्मा फिल्म 'जब वी मेट' का ट्रेन वाले गेट अप में हैं। करिश्मा कपूर व्हाइट कलर की लॉन्ग टीशर्ट और व्हाइट कलर का ही सलवार पहने हुए नजर आ रही हैं।
फोन पर करिश्मा, बेबो से ये रही हैं कि, 'तुम्हें बिलीव नहीं होगा मैं जब वी मेट पूफ करने जा रही हूं, डंजो के लिए ऐड कर रही हूं, मैंने भी इसके बारे में पहले कभी नहीं सुना। इसके अलावा वो फोन पर ये कहती हुई भी सुनाई दे रही हैं कि आजकल तो 90's का इतना थ्रोबैक हो गया है कि मुझे प्रेजेंट की याद आने लगी है। करिश्मा जैसे ही अपनी ये बात खत्म करती हैं उसके बाद वीडियो में वो पीछे मुड़कर गुस्से में देखती हैं और बोलती हैं कि, 'क्या तुम इसे रिकॉर्ड कर रहे हो और फिर कैमरा बंद हो जाता है'।
करिश्मा कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करिश्मा के फैंस वीडियो पर एक के बाद एक कमेंट कर रहे हैं। करिश्मा के एक फैन ने लिखा कि, 'आपकी आवाज़ को हम फिल्मों में बहुत मिस करते हैं'. तो वहीं दूसरे ने लिखा कि, 'आप हमेशा से हमारी फेवरेट एक्ट्रेस रही हैं'। वहीं करिश्मा को जब वी मेट की बात करते सुन फैंस ने सवाल कर दिया कि, 'क्या जब वी मेट 2 आने वाली है'।
आपको बता दें कि करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) 90 के दशक का वो नाम है जो हर किसी की जुबां पर हुआ करता था. लोग करिश्मा कपूर की फ़िल्में देखकर उनकी खूबसूरती और एक्टिंग की तारीफ करते थकते नहीं थे, तो वहीं उनकी फिल्मों के गानों पर तो लोग आज भी ठुमके लगाते हैं। करिश्मा भले ही इन दिनों फिल्मी लाइमलाइट से दूर हैं लेकिन पापुलैरिटी के मामले में करिश्मा आज की किसी भी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर के चाहने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।