बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में कंगना के खिलाफ कर्नाटक कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। ऐसा उनके एक ट्वीट को लेकर किया गया है।
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सोशल मीडिया (Social Media) पर छाई रहती हैं। कभी वो अपने किसी बयान की वजह से चर्चाओं में रहती हैं या फिर विवादों में फंसने के कारण मीडिया में उनकी खबरे आने का सिलसिला जारी रहता है। हाल ही में कंगना रनौत एक ऐसे ही विवाद में फंस गई हैं। दरअसल, कंगना बॉलीवुड के अलावा देश के कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। रिसेन्टली उन्होंने किसानों को लेकर ट्वीट किए थे। कंगना ने किसानों (Farmer) के विरोध पर टिप्पणी की थी जिसके कारण उनपर अपमान का आरोप लगा है। अब कंगना पर कोर्ट की तरफ से एफआईआर (FIR) दर्ज करने का आदेश जारी किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो कंगना रनौत पर कर्नाटक के एक कोर्ट (Karnataka Court) शुक्रवार को FIR दर्ज करने का आदेश जारी किया है। कंगना के खिलाफ वकील एल. रमेश नाइक ने शिकायत की है। जिसके बाद क्याथासांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईदर्ज करने को कहा गया है। कर्नाटक के तुमकुर की एक कोर्ट ने कंगना के एक ट्वीट को लेकर एफआईआर के आदेश दिए हैं। हालांकि कंगना अब वो ट्वीट डिलीट कर चुकी हैं।
कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए कृषि बिल (Farmer Bill) को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन पर तंज कसा था। उनकी इसी टिप्पणी के कारण अब वो मुश्किलों में फंसती हुई नजर आ रही हैं। कंगना पर किसानों के अपमान का आरोप लगा है। हालांकि अब तक कंगना की तरफ से कोई भी रिएक्शन नहीं आया है। गौरतलब हो कि कंगना ने कुछ वक्त पहले अपने ट्विटर अकाउंट को खुद ज्वॉइन किया है। जिसके बाद से वो ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती हैं।
सुशांत सिंह राजपूत मामले (Sushant Singh Rajput case) में भी कंगना लगातार कई तरह के सवाल उठाती रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड को बार-बार घेरा है। वहीं ड्रग्स के मुद्दे पर भी कंगना खुलकर बोली थीं। उन्होंने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में लगभग सभी स्टार्स इसके शिकार हैं। बड़े स्टार्स की पत्नियां खुद ऐसी पार्टी ऑर्गेनाइज करती हैं जिसमें नशे का सेवन धड़ल्ले से किया जाता है।