बॉलीवुड

‘Hindutva’ देखते ही रोने लगा करणी सेना अध्यक्ष का मुस्लिम दोस्त! बोले – ‘ये फिल्म नहीं…’

हाल में करण राजदान (Karan Razdan) के निर्देशन में बनी फिल्म 'हिंदुत्व चैप्टर वन' रिलीज हो चुकी है, जिसके बाद करणी सेना अध्यक्ष सुरजीत सिंह राठौड़ (Surjit Singh Rathore) ये फिल्म अपने मुस्लिम दोस्त के साथ देखने पहुंचे थे।
2 min read
• •
Updated: 9 Oct 2022, 2:41 PM IST
'Hindutva' देखते ही रोने लगा करणी सेना अध्यक्ष का मुस्लिम दोस्त
'Hindutva' देखते ही रोने लगा करणी सेना अध्यक्ष का मुस्लिम दोस्त

करण राजदान (Karan Razdan) के निर्देशन में बनी फिल्म 'हिंदुत्व चैप्टर वन - मैं हिंदू हूं' (Hindutva Chapter One-Main Hindu Hoon) काफी दिनों से चर्चाओं में बनी हुई थी। हाल में फिल्म की स्क्रीनिंग हुई, जिस दौरान कई लोग फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। इन्हीं में से एक करणी सेना अध्यक्ष सुरजीत सिंह राठौड़ (Surjit Singh Rathore) भी हैं, जो फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे। खास बात ये है कि वो इस फिल्म की स्क्रीनिंग में अपने एक मुस्लिम दोस्त के साथ पहुंचे थे। हाल में मीडियो से बातचीत के दौरान उन्होंने इस फिल्म को लेकर अपना रिव्यू दिया है। जब उनसे पूछा गया है कि उनको ये फिल्म कैसी लगी तो उन्होंने इसके जवाब में बताया कि 'फिल्म देखने के बाद उनका दोस्त रोने लगा'।

इतना ही नहीं फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद उन्होंने फिल्ममेकर से मुलाकात भी की और उनका धन्यवाद किया। करणी सेना अध्यक्ष सुरजीत सिंह फिल्म के बारे में बात करते हुए बताते हैं कि 'ये हिंदू हैं। दोनों मेरे पीछे। मैं हिंदू हूं ये मुस्लिम हैं, कहां हमारे बीच आपस में विवाद है। हम बैठते हैं, उठते हैं, खाते हैं पीते हैं। ये रोने लग गया। बोला भैया क्या पिक्चर बनाई है'।

फिल्म के बारे में बात करते हुए सुरजीत सिंह ने आगे कहा कि 'फिल्म में दिखाया गया है कि आज हमारे जो युवा साथी हैं। जिन्हें भड़काया जाता है, जो भड़क जाते हैं उनकी वजह से बहुत सारा नुकसान होता है'। सुरजीत सिंह ने आगे कहा कि 'ऐसे लोग जो अपना भविष्य बनाना चाहते हैं वो भटक जाते हैं और उससे हमारी जो एकता है और जो भाइचारा है उसमें बड़ा प्रभाव पड़ता है'।

यह भी पढ़ें: ‘Adipurush’ पर भड़के Mukesh Khanna तो Manoj Muntashir ने दिया ऐसा जवाब


सुरजीत सिंह राठौड़ ने लोगों और युवाओं से इस फिल्म 'हिंदुत्व चैप्टर वन' को देखने की भी मांग की है। उन्होंने इस बारे में कहा कि 'आज के युवाओं को ये फिल्म देखनी चाहिए, क्योंकि जब तक देखेंंगे नहीं तब तक सिंखेंगे नहीं'। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि 'ये फिल्म भाईचारा कायम रखने वाली फिल्म है, जिससे सभी युवाओं को फिल्म देखने चाहिए'।

वहीं अगर इस फिल्म के बारे में बात करें तो, इसमें अनूप जलोटा, आशीष शर्मा, सोनारिका भदौरिया, अंकित राज जैसे सितारों ने अहम किरदार निभाए हैं। साथ ही फिल्म का गानों को भी काफी पसंद किया गया है, जिसको दलेर मेहंदी, मधुश्री, अनूप जलोटा, दिव्या कुमार और मास्टर सलीम जैसे सिंगर्स और म्यूजिशियन्स ने दिया है।

यह भी पढ़ें: Shehnaaz Gill का नया गाना 'पेट निकल ही आता है' तेजी से हो रहा वायरल!

Updated on:
9 Oct 2022, 2:41 PM IST
Published on: