सारा और कार्तिक ने फिल्म लव आजकल 2 में साथ काम किया था। दोनो की केमिस्ट्री दर्शको को काफी ज्यादा पंसद भी आई थी। लेकिन यह फिल्म दर्शको को उतनी खास नहीं लगी और यह फिल्म फ्लॉप हो गई।
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूल भुलैया 2 में नजर आ रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ अपने लिंक अप रयूमर्स पर बात की है। बता दे कि सारा और कार्तिक ने फिल्म लव आजकल में साथ में काम किया था। दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था लेकिन फिल्म फ्लॉप रही थी। उस समय से दोनो के बारे में कई खबरें सामने आई थी।
फिल्म की मेकिंग से लेकर प्रमोशन तक में सारा और कार्तिक की रोमांटिक केमिस्ट्री ने सबका ध्यान खींचा था और ऐसी अफवाहें भी उड़ने लग गई थीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन यह अफवाह ही था। कार्तिक और सारा ने कभी अपनी डेटिंग की खबरों पर कुछ नहीं कहा लेकिन अब एक्टर ने इस बारे में चुप्पी तोड़ी हैं। चलिए जानते हैं कार्तिक ने अपने और सारा के रिलेशन पर क्या कहा हैं।
बता दे कि एक इंटरव्यू में जब कार्तिक से पूछा गया कि क्या सारा के साथ की खबरें फिल्म को प्रमोशन दिलाने का एक हथकंडा था। इस सवाल का जवाब देते हुए एक्टर कहते है कि- वो सब प्रमोशनल नहीं था. मैं आपको कैसे समझाऊं? बिलकुल नहीं डियर, हम भी इंसान हैं। हम हर कुछ प्रमोशनल नहीं करते हैं। आप लोग गलत समझ रहे हो। हर चीज़ प्रमोशनल नहीं होती है। इस टॉपिक पर मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा’’।
आपको बता दे कि लव आज कल 2 पहली ऐसी फिल्म थी जिसमें सारा और कार्तिक ने साथ काम किया था। दोनो की केमिस्ट्री दर्शको को काफी ज्यादा पंसद भी आई थी। बता दे कि यह फिल्म 14 फरवरी, 2020 को रिलीज हुई थी जिसके बाद सारा और कार्तिक ने एक-दूसरे को इन्स्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया था।