बॉलीवुड

रियलिटी शो में कार्तिक के साथ हुआ कुछ ऐसा, सेट पर ही फूट-फूटकर रोने लगे एक्टर

शो की जज नेहा कक्कड़ ने कहा,'यह इंडियन आइडल के इस सीजन के सबसे स्पेशल और सबसे भावनात्मक एपिसोड्स में से एक था।
2 min read
Nov 27, 2019
Kartik aaryan
Kartik aaryan

अभिनेता कार्तिक आर्यन हाल ही सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल सीजन 11’ में बतौर गेस्ट पहुंचे। यहां मदर्स स्पेशल एपिसोड शूट किया गया। शो के सभी प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी मांओं को अपने गाने समर्पित किए। कंटेस्टेंट शाहजान ने कमल हसन-श्रीदेवी स्टारर फिल्म ‘सदमा’ का गीत ‘सुरमई अंखियों में’ गाया, जिसे सुनकर कार्तिक इतने भावुक हो गए कि वो सेट पर ही रो पड़े।

शो के मेकर्स ने कार्तिक की मां के एक स्पेशल वीडियो बाइट की व्यवस्था भी की थी, जिन्होंने इस एक्टर के ग्वालियर से लेकर बॉलीवुड के दिल की धड़कन बनने तक के सफर की तारीफ की। यह देखकर अभिनेता मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मां ने ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीती और कैसे उनके संघर्ष के दिनों में वो उनका साथ देने मुंबई आती थीं।

कार्तिक ने कहा,'मदर्स स्पेशल एपिसोड की शूटिंग करना एक भावुक अनुभव था। इसने मेरी मां से जुड़ी तमाम यादें ताजा कर दीं, जो हमेशा मेरे साथ मजबूती से खड़ी रहीं। ‘सुरमई अंखियों में’ गाने पर शाहजान की दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस से भी मैं वाकई बहुत प्रभावित हुआ क्योंकि यह मेरे पसंदीदा गानों में से एक है।'

वहीं शो की जज नेहा कक्कड़ ने कहा,'यह इंडियन आइडल के इस सीजन के सबसे स्पेशल और सबसे भावनात्मक एपिसोड्स में से एक था। मैं अपनी मां के बहुत करीब हूं लेकिन मैं जब भी तनाव में होती हूं या मेरे साथ कुछ भी सही नहीं होता, तो मैं उन्हें नहीं बताती। इस एपिसोड के सभी गानों ने हर एक शख्स को भावुक कर दिया।'

Published on:
27 Nov 2019 07:59 pm