बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन हुए कोरोना के शिकार, सोशल मीडिया पर कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। कार्तिक के कोविड 19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके फैंस जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

2 min read
Mar 22, 2021
Kartik Aaryan

नई दिल्ली | कोरोनावायरस का खतरा देश में बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर की चपेट से बॉलीवुड भी अछूता नहीं है। पिछले दिनों लगातार कई बड़े सेलेब्स कोरोनावायरस का शिकार हुए थे। अब इस कड़ी में कार्तिक आर्यन का नाम भी शामिल हो गया है। कार्तिक आर्यन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। बॉलीवुड इंडस्ट्री मुंबई में बसती है और वहां हालत दिन पर दिन खराब होते दिख रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने जैसे ही कोरोनावायरस पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी, फैंस से लेकर सेलेब्स उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर उनके कोविड 19 पॉजिटिव होने की जानकारी दी। कार्तिक ने प्लस का साइन पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- पॉजिटिव हो गया, दुआ करो। कार्तिक के इस पोस्ट के बाद फैंस उनके ठीक होने की लगातार दुआ कर रहे हैं। वहीं कुछ सेलेब्स ने भी कार्तिक के गेट वेल सून करके दुआ की है। बता दें कि कार्तिक रिसेन्टली लैक्मे फैशन वीक में दिखाई दिए थे। जहां उनके साथ कियारा आडवाणी भी नजर आई थीं।

लैक्मे फैशन वीक में किया था रैंप वॉक

कार्तिक लैक्मे फैशन वीक में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक करने के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इसी शो के बाद वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक फिल्म भुलभुलैया 2 की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास दोस्ताना 2 और धमाका जैसी फिल्में भी है। धमाका नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। जिसका टीजर पहले ही सामने आ चुका है।

ये सेलेब्स भी हो चुके हैं कोरोना के शिकार

बता दें कि कार्तिक आर्यन से पहले वरुण धवन, नीतू कपूर, रणबीर कपूर, मनोज वाजपेयी, सतीश कौशिक और तारा सुतारिया जैसे सेलेब्स भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं धर्मेंद्र ने तो देश में कोरोना के बढ़ते मामले देखकर कोरोना वैक्सीन भी लगवा ली थी। हेमा मालिनी, जॉनी लीवर और सैफ अली खान जैसे सेलेब्स भी कोरोना वैक्सीन का पहला टीकाकरण लगवा चुके हैं। अनुपम खेर ने तो कोरोना वैक्सीन लगवाने के फायदे बताते हुए भारत सरकार की तारीफ भी की थी। गौरलतब हो कि देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण चल रहा है। खासतौर से 60 साल के ऊपर के बुजुर्गों को कोरोना वैक्सीन लगावाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Published on:
22 Mar 2021 05:09 pm
Also Read
View All