बॉलीवुड

सारा को अपनी बीवी बनाना चाहते हैं कार्तिक आर्यन, इंटरव्यू में बोल दी दिल की बात

Kartik Aaryan and Sara Ali : फिल्म 'पति पत्नी और वो' के प्रमोशन के दौरान कार्तिक आर्यन ने बताया दिल का हाल पिछले कुछ समय से सारा और कार्तिक के ब्रेकअप होने की खबर आ रही थी सामने
2 min read
• •
Dec 01, 2019
Kartik Aaryan and Sara Ali

नई दिल्ली। बॉलीवुड के हॉट कपल कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की पिछले कुछ दिनों से भले ही ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हों, लेकिन हाल ही में फिल्म 'पति पत्नी और वो' के प्रमोशन के दौरान कार्तिक के दिल की बात जुबां पर आ गई। उनके मन में अभी भी सारा के लिए जगह है इस बात का खुलासा उनके लेटेस्ट इंटरव्यू से हुआ। इवेंट के दौरान कार्तिक से मूवी की कास्टिंग को चेज कर कुछ चुनिंदा हीरोइन्स का नाम लेने की बात की गई तो कार्तिक ने तुरंत अपनी बीवी के किरदार के लिए सारा अली खान का नाम बोल दिया।

दरअसल एक इवेंट में कार्तिक से पूछा गया कि वह 'पत्नी' और 'वो' में किस हीरोइन को लेते। इसमें उन्हें विकल्प दिया गया सारा अली खान, कियारा आडवाणी, नुसरत भरूचा और तारा सुतारिया। इस सवाल के जवाब में कार्तिक ने सारा और कियारा का नाम 'पत्नी' के कैटेगरी में रखा, जबकि 'वो' कैटेगरी में नुसरत भरूचा और तारा सुतारिया का नाम लिया। कार्तिक के इस स्टेेटमेंट से सारा और उनके बीच आई दूरियों के कम होने का इशारा कर रहे हैं। मालूम हो कि कार्तिक आर्यन अपनी लेटेस्ट मूवी 'पति पत्नी और वो' के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे हैं। यह 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें कार्तिक के साथ अनन्या पांडे (Ananya Panday) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) भी नजर आएंगी।

Updated on:
01 Dec 2019 01:12 pm
Published on:
01 Dec 2019 01:11 pm
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है