बॉलीवुड

करीना कपूर को अपनी ‘रानी’ बनाना चाहते हैं कार्तिक आर्यन!

वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि कार्तिक, करीना के साथ अच्छी बॉन्डिंग बना पाने में कामयाब रहे हैं
2 min read
• •
Updated: 29 Mar 2018, 5:29 PM IST
Kareena and Kartik
Kareena and Kartik

अभिनेत्री करीना कपूर और अभिनेता कार्तिक आर्यन हाल में सिंगापुर में मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप पर उतरे थे। इस दौरान दोनों पर्दे के पीछे काफी मस्ती करते नजर आए। हाल में 'सोनू के टीटू की स्वीटी' एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह करीना के लिए गुरु रंधावा का गाना 'बन जा तू मेरी रानी' गाते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि कार्तिक, करीना के साथ अच्छी बॉन्डिंग बना पाने में कामयाब रहे हैं। इस वीडियो को करीना के फैंस ने भी खूब पंसद किया लेकिन उनके साथ फ्लर्ट करने पर उन्हें खूब ट्रोल भी किया गया।

'किसी और की रानी है वो'
बता दें कि करीना ने अपने 10 साल बड़े सैफ अली खान से शादी रचाई है। कार्तिक को करीना के साथ फ्लर्ट करने पर कुछ फैंस ने सैफ को टैग करते हुए लिखा,'वो तो किसी और की रानी है' तो कुछ ने कहा,'करीना जी पहले ही किसी की रानी है, उनको रानी मत बनाओ।'

कार्तिक-करीना को फिल्म में देखना चाहते हैं फैंस:
कार्तिक के इस वीडियो को 24 घंटे में करीब 10 लाख लोग देख चुके हैं और हजारों की संख्या में कमेंट्स कर चुके हैं। इस वीडियो को फैंस ने बहुत ही क्यूट बताते हुए जल्द दोनों को किसी फिल्म में साथ देखना का अनुरोध किया। फैंस ने कहा कि आप दोनों शानदार लग रहे हैं। हम सभी आपको फिल्म में साथ देखना चाहते हैं।

फ्लोरल लहंगा चोली में करीना ने ढहाया कहर:
मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में करीना फ्लोरल लहंगे और चोली में रैंप पर उतरीं जिसमें वह गजब लग रही थीं। वहीं कार्तिक काले कोट और ब्लू पेंट पहने हाथों में हाथ डाले नजर आए।

फैंस ने करीना को दी कुछ खाने की सलाह:
इंटरनेट पर तस्वीरें वायरल होने के बाद करीना के फैंस ने उन्हें कुछ खाने की सलाह दी। क्योंकि इन तस्वीरों में करीना बहुत ही कमजोर लग रही हैं।

Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी