बॉलीवुड

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली ‘द कश्मीर फाइल्स’ की टीम, सीएम ने किया ट्वीट

रविवार को फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने पहुंची। इससे पहले फिल्म को सीएम ने टैक्स फ्री करने के निर्देश जारी किए थे।

less than 1 minute read
Mar 20, 2022
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम, सीएम ने किया ट्वीट

इन दिनों देश में कश्मीर फाइल्स की चर्चा जोरो-शोरो से चल रही है। हर किसी की जुबान पर इस फिल्म का नाम है। इस फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री सुर्खियों में हैं। रविवार को कश्मीर फाइल्स की टीम यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलने पहुंची। इसके बाद मुख्यमंत्री आवास पर योगी आदित्यनाथ से भी टीम ने मुलाकात की है।

लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकत करने पहुंची टीम में फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री, प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल, एक्टर अनुपम खेर, पल्लवी जोशी शामिल हैं। 1989-90 में हुए कश्मीरी पंडितों के पलायन का दर्द सामने लाने वाली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम ने यूपी में फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए सीएम योगी को धन्यवाद दिया है।

इस मुलाकात की घड़ी को सीएम ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "फिल्म #TheKashmirFiles मजहबी कट्टरता व आतंकवाद की अमानवीय विभीषिका को निर्भीकता से प्रकट करती है। निःसंदेह यह चलचित्र समाज व देश को जागरूक करने का काम करेगा। ऐसी विचारोत्तेजक फिल्म निर्माण के लिए पूरी टीम को बधाई देता हूं।" इस ट्वीट के साथ सीएम ने विवेक अग्निहोत्री के साथ-साथ अनुपम खेर को भी टैग किया।

यह भी पढ़ें: मुसलमानों की हत्या पर फिल्म बनाने की मांग करने वाले IAS नियाज खान से मिलना चाहते हैं 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी कलाकारों की प्रशंसा की है। आपको बता दें उत्तर प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री किया गया है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। पूरे देश में यह फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: 'द कश्मीर फाइल्स' को FREE में दिखाना चाहता था ये BJP नेता, विवेक अग्निहोत्री ने दे दी WARNING !!

Published on:
20 Mar 2022 05:53 pm
Also Read
View All
शर्टलेस सीन देख लड़कियों से ज्यादा लड़के भेजते हैं मैसेज, एक्टर अविनाश तिवारी ने किया खुलासा

‘रामायण’ पर विवादित टिप्पणी के बाद कानूनी पचड़े में फंसे प्रकाश राज, हिंदू भावनाएं आहत करने के आरोप में बीजेपी नेता ने दर्ज कराई शिकायत

‘पंचायत’ के प्रह्लाद चाचा बनेंगे कुंभकरण, 4000 करोड़ की ‘रामायण’ में फैसल मलिक की एंट्री?

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के पैरों में गिरे भांजे कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा हुईं इमोशनल, सालों की दूरियां हुई खत्म

Dhurandhar BTS Release: ‘धुरंधर 2’ के बाद बड़ा ट्विस्ट, अब सिनेमाघरों में फिर होगा ‘धुरंधर’ का धमाका, आदित्य धर ने किया प्लान