
नई दिल्ली। बॉलीवुड में सुपरहिट ट्रेक 'कांटा लगा' ( Kanta Laga ) फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ( Shefali Jariwala ) एक बार फिर से अपने डांस के चलते सुर्खियों में आ गई है। लॉकडाउन के चलते इन दिनों शेफाली घर में रहकर ही काफी मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं। बाकी सेलेब्स की तरह वो भी पहले के मुकाबले अब सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव हो गई हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एक वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो में शेफाली बड़ी ही खूबसूरती से डांस करती हुई दिखाई दे रही है। यही वजह है कि एक बार से शेफाली अपने डांस की वजह से चर्चाओं में आ गई है।
शेफाली ने ये वीडियो टिकटॉक पर बनाया हुआ है। जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। गाने 'ले जा ले जा रे' ( Leja Leja Re ) में डांस करती हुईं दिखाई दे रही हैं। लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ है। जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। बोल्ड डांस करती हुई शेफाली को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर अब तक 1 लाख से ऊपर व्यूज़ आ चुके हैं। वैसे लॉकडाउन के बीच शेफाली इन दिनों पति पराग त्यागी ( Husband Parag Taygi ) संग काफी वक्त बीता रही हैं। बिग बॉस के घर में रहते हुए शेफाली पति पराग को काफी मिस किया करती थी।
बता दें शेफाली जरीवाला को 'बिग बॉस 13' ( Bigg Boss 13 ) से काफी फेम मिला है। शो में उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। वैसे अपने सुपरहिट सॉन्ग 'कांटा लगा' के बाद उन्हें किसी फिल्म या फिर किसी छोटे पर पर्दे पर भी नहीं देखा गया था। पति पराग संग उन्हें डांस शो 'नच बलिए' ( Nach Baliye ) में देखा गया था । लेकिन बिग बॉस के बाद से ही वो लाइम लाइट में आई। इन दिनों वो सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर लोगों को ब्यूटी टिप्स देती हुई भी नज़र आ रही है। वो अपने फैंस को हेल्दी स्किन रखने के नुस्खे बताते हुए दिखाई दे रही हैं। उनकी ब्यूटी टिप्स वीडियोज को भी उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।