बॉलीवुड

रणबीर की वजह से आई आलिया-कैटरीना की दोस्ती में दरार

कैटरीना अपसेट हैं और उन्हें अच्छा लगता यदि रणबीर के साथ नजदीकियों की बात खुद आलिया उन्हें बतातीं।
2 min read
• •
Updated: 31 Mar 2018, 5:35 PM IST
katrina kaif and alia bhatt
katrina kaif and alia bhatt

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच आलिया और कैटरीना कैफ की दोस्ती में दरार आने की खबरें सुर्खियों में है। अगर रिपोर्ट्स पर विश्वास किया जाए तो कैटरीना अपनी दोस्त आलिया और रणबीर कपूर के साथ 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर बढ़ती नजदीकियों से खफा है। जबकि काफी लंबे समय से आलिया और कैटरीना की दोस्ती इंडस्ट्री और मीडिया में काफी चर्चा में रही है।

'अच्छा लगता अगर आलिया खुद बतातीं'
कैटरीना के एक करीबी मित्र ने एक वेबसाइट को बताया, 'ब्रह्मस्त्र' की शूटिंग के दौरान कास्ट और क्रू से जुड़ा हर सदस्य रणबीर और आलिया के अफेयर पर बात कर रहा है और किसी कॉमन फ्रेंड के जरिए कैटरीना को भी इसका पता चला है।' फ्रेंड ने कहा, 'इसी वजह से कैटरीना अपसेट हैं और उन्हें अच्छा लगता यदि रणबीर के साथ नजदीकियों की बात खुद आलिया उन्हें बतातीं।'

मुंबई लौटी आलिया:
बता दें कि इन दिनों आलिया और रणबीर अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में काम कर रहे हैं। हाल में आलिया बुल्गारिया में 'ब्रह्मास्त्र' का शूटिंग शेड्यूल खत्म कर मुंबई लौट आई हैं। जबकि रणबीर अभी लंदन में हैं।

आलिया की नजदीकी से खफा हैं कैटरीना
रणबीर से अलग होने का दर्द अभी भी कैटरीना झेल रही हैं। 'ब्रह्मास्त्र' के दौरान रणबीर और आलिया की नजदीकी उन्हें खल रही है। बताया जा रहा है कि मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी तय होने पर रखी गई पार्टी में भी कैटरीना बुझी-बुझी सी नजर आई थीं।

Updated on:
31 Mar 2018, 5:35 PM IST
Published on: