बॉलीवुड

टाइगर जिंदा है को लेकर उत्साहित हैं कैटरीना कैफ

'टाइगर जिंदा है' को लेकर उत्साहित हैं कैटरीना कैफ
2 min read
• •
Updated: 3 Dec 2017, 1:38 PM IST
katrina_Kaif
katrina_Kaif

बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ अपनी आने वाली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' को लेकर लिए बेहद उत्साहित है। कैटरीना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म टाइगर जिंदा है के प्रमोशन में व्यस्त है। यह फिल्म वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म एक था टाइगर की सीक्वल है। फिल्म में सलमान खान की मुख्य भूमिका है। कैटरीना ने कहा कि इस समय उनका पूरा ध्यान और ऊर्जा सिर्फ फिल्म टाइगर जिंदा है' पर है, इसलिए वह फिल्म के अलावा और कुछ नहीं सोच सकतीं।

कैटरीना ने कहा , 'मैंने एक बात सीखी है। इन सबसे कोई प्रभाव नहीं पड़ता है कि आप क्या कर रहे हों। कोई भी चीज तब तक मायने नहीं रखती है जब तक की आपकी फिल्म रिलीज न हो जाए। फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज हो रही और बॉक्स आॅफिस पर कैसा करेगी उसका अंदाजा उस दिन शाम पांच या छह बजे तक हो जाएगा। तब तक कोई भी चीज मायने नहीं रखती है।'

बता दें कि हाल में कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का नया गाना ‘दिल दियां गल्लां’ रिलीज किया गया है। कैटरीना कैफ और सलमान खान ने बिग बॉस के मंच पर ‘टाइगर जिंदा है’ फिल्म के नया सॉन्ग ‘दिल दियां गल्लां’ को रिलीज किया गया. यह रोमांटिक सॉन्ग है और इसे सलमान और कैटरीना पर फिल्माया गया है। इस गाने में सलमान खान और कैटरीना कैफ की जबरदस्त केमिस्ट्री दिख रही है। ‘टाइगर जिंदा है’ का पहला गाना “स्वैग से स्वागत” कुछ दिन पहले रिलीज हुआ था और इस गाने को अभी तक पांच करोड़ बार देखा जा चुका है। सलमान खान ने अपने दर्शकों से इस नए गान को भी हिट बनाने के लिए कहा है।

बता दें, फिल्‍म 'टाइगर जिंदा है' के ट्रेलर ने भी आते ही धूम मचा दी थी। रिलीज के 24 घंटे के भीतर इस ट्रेलर को 2.9 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले थे, जो अपने आप में ही रिकॉर्ड है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2012 में आई सलमान-कैटरीना की 'एक था टाइगर' की सीक्वल है। 'एक था टाइगर' का डायरेक्शन कबीर खान ने किया था, वहीं 'टाइगर जिंदा है' के निर्देशन की कमान सलमान की सुपरहिट फिल्म 'सुल्तान' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने संभाली है।

Published on: