बॉलीवुड

कोरोना का कहर थमते ही कैटरीना करेगी स्टंट

कोरोना का कहर थमते ही कैटरीना करेगी स्टंट
less than 1 minute read
Mar 30, 2020
Katrina Kaif
Katrina kaif

कोरोना वायरस का कहर थमते ही बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ स्टंट की ट्रेनिंग शुरू कर देगी। क्योंकि वे शीघ्र ही ऐसी फिल्म में नजर आएगी, जिसमें वह लीड रोल में सुपर हीरो का किरदार निभाएगी।

अभिनेत्री कैटरीना और निर्देशक अली अब्बास जफर ने कई फिल्में एक साथ की है। जिसमें मेरे ब्रदर की दुल्हन, टाइगर जिंदा है और भारत जैसी फिल्में शामिल है । कैटरीना और निर्देशक अली अब्बास की काफी बनती है। ऐसे में अली अब्बास अपनी अगली फिल्म फिर कैटरीना के साथ बना रहे हैं। इस फिल्म की टीम सुपर हीरो पर आधारित होगी। जिसमें कैटरीना लीड रोल में नजर आएगी।

इस फिल्म में कैटरीना को दर्शक सुपर हीरो बनते हुए देखेंगे। इस फिल्म में कैटरीना कैफ कई स्टंट करते हुए नजर आएगी। इस कारण जैसे ही कोरोना वायरस का कहर थमेगा। इसके बाद कैटरीना स्टंट की ट्रेनिंग लेना शुरू कर देगी । बताया जा रहा है कि इस फिल्म मैं कैटरीना का अलग ही लुक नजर आएगा।

Published on:
30 Mar 2020 02:09 pm